NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्म 'शमशेरा' के ट्रेलर का विश्लेषण: क्या है अच्छाई और क्या कमजोरी?
    अगली खबर
    फिल्म 'शमशेरा' के ट्रेलर का विश्लेषण: क्या है अच्छाई और क्या कमजोरी?
    'शमशेरा' के ट्रेलर में क्या है खास?

    फिल्म 'शमशेरा' के ट्रेलर का विश्लेषण: क्या है अच्छाई और क्या कमजोरी?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 24, 2022
    05:00 pm

    क्या है खबर?

    रणबीर कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'शमशेरा' लंबे समय से चर्चा में थी। हाल ही में फिल्म के सभी मुख्य पात्रों का लुक जारी किया गया था। इसके बाद से दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई थी।

    शुक्रवार को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।

    करीब तीन मिनट का ट्रेलर आपको फिल्म की खास झलकियां और कहानी का अंदाजा दे देता है। फिल्म में ऐक्शन, देशभक्ति जैसे तत्व मौजूद हैं।

    पढ़िए ट्रेलर का विश्लेषण।

    ओपनिंग

    ओपनिंग दृश्य जगाता है अच्छे पीरियड ड्रामा की उम्मीद

    ट्रेलर की शुरुआत यह बताते हुए होती है कि यह कहानी 1871 की है। पहले दृश्य में कुछ लोग जंजीरों में बंधे दिखाई देते हैं जिनको यातनाएं दी जा रही हैं।

    दृश्य के पीछे चल रहे वॉयसओवर से पता चलता है कि फिल्म इन्हीं यातनाओं के खिलाफ जंग की कहानी है।

    भव्य सेट, दौड़ते घोड़े, प्रेरक वॉयसओवर के साथ एक बेहतरीन पीरियड ड्रामा फिल्म की उम्मीद जगती है। हालांकि, म्यूजिक में ढोल बजते ही पासा पलट जाता है।

    गलतियां

    निर्माताओं से यहां हो गई चूक

    बैकग्राउंड म्यूजिक आपको सीधा 1871 से 90s में खींच लाता है, वहीं वाणी कपूर की एंट्री होते ही इसके दृश्य आपको वापस 2022 में ला खड़ा करते हैं।

    अभिनेत्री का कॉस्ट्यूम, संगीत और डायलॉग कुछ भी प्लॉट के अनुकूल नहीं लगते हैं।

    वाणी का लुक फिल्म के पीरियड की तुलना में काफी ज्यादा ग्लैमरस है।

    1871 के प्लॉट पर वाणी का 'मरेगा तू' और संजय दत्त का 'तेरी मां का क्राउन' जैसे संवाद की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

    दमदार अभिनय

    नायक-खलनायक दोनों का शानदार है अभिनय

    संजय और रणबीर दोनों ही दिग्गज अभिनेता हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में भी दिख रहा है कि उनके अनुभव और अभिनय के आगे सब कुछ फीका है। इन दोनों का किरदार जब स्क्रीन पर आता है, तब आप बाकी तमाम खामियां भूल जाते हैं।

    इनके अभिनय की वजह से स्क्रीनप्ले की कमजोरियां नजरअंदाज की जा सकती हैं। अगर आप इन दोनों अभिनेताओं के प्रशंसक हैं तो आपको फिल्म का टिकट लेने के लिए बार-बार नहीं सोचना चाहिए।

    खास बातें

    ट्रेलर में और क्या है खास?

    फिल्म का सेट और ऐक्शन सीन भी आपको सिनेमाघर तक खींच सकते हैं। जिन दर्शकों को पीरियड ड्रामा या ऐक्शन फिल्में पसंद हैं, उन्हें यह फिल्म आकर्षक लग सकती है।

    चूंकि फिल्म में शमशेरा की दुश्मनी अंग्रेजों से है, ऐसे में ट्रेलर में राष्ट्रवाद और देशभक्ति जैसे भावनात्मक अपील भी शामिल हैं।

    ट्रेलर में VFX और 'तू शमशेरा का बेटा है' जैसे डायलॉग दर्शकों को 'बाहुबली' की याद दिलाते हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    यशराज फिल्म्स तले बनी इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है। इसकी कहानी लेखक नीलेश मिसरा और खिला बिष्ट ने लिखी है, वहीं फिल्म के संवाद पीयूष मिश्रा ने लिखे हैं। यह फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    संजय दत्त
    फिल्म का ट्रेलर

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: असीम मुनीर बने फील्ड मार्शल; क्या होती है ये रैंक, क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? पाकिस्तान समाचार
    ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर सकता है इजरायल, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा ईरान
    सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका ठुकराई सुप्रीम कोर्ट
    TVS एनटॉर्क 125 ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम, बनाया यह रिकॉर्ड  TVS मोटर

    बॉलीवुड समाचार

    'लाल सिंह चड्ढा' के साथ पर्दे पर टकराएगी अक्षय की 'रक्षाबंधन', रिलीज डेट जारी अक्षय कुमार
    'कॉफी विद करण 7' में नहीं दिखेंगे रणबीर, इन सितारों के आने की चर्चा करण जौहर
    ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी ओमप्रकाश का 91 साल की उम्र में निधन मुंबई
    'ब्रह्मास्त्र' के ट्रेलर से समझिए, किस स्टार का कैसा है किरदार आलिया भट्ट

    रणबीर कपूर

    सलमान ने कैटरीना को शादी में गिफ्ट की रेंज रोवर, जानिए रणबीर ने क्या दिया बॉलीवुड समाचार
    इस दिन सिनेमाघरों में आएगी रणबीर और आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' करण जौहर
    रणबीर ने भंसाली को बताया कठोर निर्देशक, बोले- कभी पड़ी मार तो कभी पड़ी गाली बॉलीवुड समाचार
    आलिया-रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को दक्षिण भाषाओं में पेश करेंगे एसएस राजामौली करण जौहर

    संजय दत्त

    कोरोना महामारी के कारण फिल्म 'KGF चैप्टर 2' की रिलीज टली बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' का टीजर हुआ जारी, दमदार अंदाज में दिखे अजय बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान और संजय दत्त फिल्म 'राखी' में एक साथ नजर आएंगे बॉलीवुड समाचार
    क्या थिएटर में रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा'? निर्देशक ने दिया जवाब रणबीर कपूर

    फिल्म का ट्रेलर

    दमदार है 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर, बच्चे का मां की खातिर प्रधानमंत्री को खत बॉलीवुड समाचार
    विद्युत जामवाल की फिल्म 'सनक' का ट्रेलर जारी, एक्शन में दिखे अभिनेता डिज्नी+ हॉटस्टार
    सान्या मल्होत्रा ​​और अभिमन्यु दसानी की फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' का ट्रेलर रिलीज नेटफ्लिक्स
    सीमा पाहवा की 'ये मर्द बेचारा' का ट्रेलर जारी, 19 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025