'द इंडिया स्टोरी' का ट्रेलर इस दिन होगा जारी, कब आएगी काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की फिल्म?
क्या है खबर?
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' काफी समय से चर्चा में हैं। पिछले महीने निर्माताओं ने इसका टीजर और पोस्टर जारी किए थे, जिसने रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने वाले विषय को जनता के सामने लाने का संकेत दिया था। अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जिसका इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे। जी स्टूडियोज और MIG प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म का निर्देशन चेट्टन डीके ने किया है।
ट्रेलर
जानिए कब आएगा 'द इंडिया स्टोरी' का ट्रेलर
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, निर्माता 18 जुलाई को 'द इंडिया स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
ट्रेलर दर्शकों को उस संवेदनशील कहानी की एक झलक दिखाएगा, जिसने पोस्टर और प्रचार अभियान के जरिए पहले से काफी चर्चा बटोर ली है। यह सामाजिक रूप से प्रासंगिक कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित है।
फिल्म में काजल वकील के किरदार में हैं, जबकि श्रेयस एक लाचार पिता के रूप में बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#TheIndiaStory trailer to be out tomorrow. As per insiders, this one is a hard hitting affair and truly resonates with some of the most heartbreaking headlines that are anyways being heard and read about in the last few days.
— Joginder Tuteja (@Tutejajoginder) July 17, 2026
Waiting for it.#KajalAggarwal #ShreyasTalpade pic.twitter.com/RmbyK5mCQ2
रिलीज
इसी महीने सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
कीटनाशकों से खेती के भयावह मुद्दे और समाज पर इसके प्रभाव पर प्रकाश डालने और जनता को जागरूक करने के लिए काजल और श्रेयस 'द इंडिया स्टोरी' के जरिए दर्शकों के सामने आ रहे हैं।
ये कहानी खाद्य सुरक्षा, जन स्वास्थ्य और जवाबदेही के मुद्दों पर चर्चा शुरू करने का लक्ष्य रखती है, जिसे सागर बी. शिंदे ने लिखा और निर्मित किया है।
फिल्म 24 जुलाई, 2026 को हिंदी, तेलुगु और तमिल में दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।