LOADING...
'द इंडिया स्टोरी' का टीजर जारी, खाने में छिपे रसायनों के खेल को बेनकाब करेगी फिल्म

'द इंडिया स्टोरी' का टीजर जारी, खाने में छिपे रसायनों के खेल को बेनकाब करेगी फिल्म

Jun 26, 2026
01:29 pm

क्या है खबर?

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की चर्चित फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' का टीजर आ गया है। यह भारत देश में रहने वाले हर परिवार के खाने का कड़वा सच बयां करता है, जिसके बारे में लोग कम जानते हैं। इसका निर्देशन चेट्टन डीके ने किया है, जबकि निर्माता व लेखक सागर बी शिंदे हैं। काजल और श्रेयस की यह फिल्म देश में बढ़ती कीटनाशक खेती और उसके समाज पर पड़ रहे गंभीर प्रभावों को उजागर करने का वादा करती है।

टीजर

रोंगटे खड़े कर देगी 'द इंडिया स्टोरी' की कहानी

टीजर की शुरुआत काजल से होती है, जो एक वकील के किरदार में हैं। वह कोर्ट को बताती हैं कि कैसे ज्यादा मुनाफे के चक्कर में सब्जियों, फलों और दूध जैसी रोजमर्रा की चीजों में हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल हो रहा है। इसके कारण रोजाना खाया जाने वाला खाना ही धीमे जहर की तरह काम कर रहा है। फिल्म में मनीष वाधवा और मुरली शर्मा भी शामिल हैं। यह 24 जुलाई को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए टीजर

Advertisement