OTT पर आई 'द इंडिया स्टोरी', कब और कहां देखें काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की फिल्म?
क्या है खबर?
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइजन इन प्रोग्रस' OTT पर आ गई है। सामाजिक और राष्ट्रीय ड्रामा पर आधारित यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप साबित हुई। इसका लाइफटाइम कलेक्शन कुल 1.28 करोड़ रुपये के आसपास है। अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आई है। फिल्म का निर्देशन चेट्टन डीके ने किया है, जबकि निर्माता-लेखक सागर बी शिंदे हैं।
प्रीमियर
इस OTT प्लेटफॉर्म पर हुआ है फिल्म का प्रीमियर
'द इंडिया स्टोरी' भारत में खेती के दौरान कीटनाशकों और रसायनों के दुरुपयोग जैसे गंभीर मुद्दों पर प्रकाश डालती है। यह फिल्म खाद्य पदार्थों से जुड़े घोटालों और कानूनी व्यवस्था की लापरवाहियों को उजागर करती है।
फिल्म में काजल ने एक महिला वकील का किरदार निभाया है। वहीं, श्रेयस एक लाचार पिता के किरदार में हैं, जो अपनी बेटी की मौत के बाद कानूनी लड़ाई लड़ते हैं।
इसका प्रीमियर जियोहॉटस्टार पर किया गया है, जिसे सब्सक्राइबर यूजर्स देख सकेंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Jo khana zindagi deta hai, wahi zindagi cheen raha ho toh?
— JioHotstar (@JioHotstar) September 18, 2026
The India Story: Slow Poison in Progress, now streaming on #JioHotstar@MsKajalAggarwal @shreyastalpade1 @murlisharma72 @manishwadhwa @DkChettan #PremRajJoshi @migsocial8 @ZeeStudios_ #Tseries @Tseries @PoetShakeelAzmi… pic.twitter.com/LkrMDr8PrM