थलपति विजय-संगीता के तलाक की कार्यवाही इस वजह से फिर से टली
मनोरंजन
तमिल स्टार थलापति विजय और संगीता सोरनालिंगम का हाई-प्रोफाइल तलाक का मामला एक बार फिर टल गया है। इस मामले की सुनवाई के लिए 15 जून की तारीख तय की गई थी, लेकिन उस दिन दोनों में से कोई भी अदालत नहीं पहुंचा।
इसके बाद कोर्ट ने अब अगली सुनवाई के लिए 7 अगस्त की तारीख तय की है। यह मामला काफी समय से सुर्खियों में है, लेकिन इससे जुड़ी नई जानकारी बहुत धीरे-धीरे सामने आ रही है।
विजय पर पत्नी ने लगाया ये बड़ा आरोप
संगीता ने अपने 25 साल के रिश्ते के बाद फरवरी में तलाक की अर्जी दी थी। उनका आरोप है कि अभिनेता-राजनेता थलापति विजय का अभिनेत्री तृषा कृष्णा के साथ अफेयर चल रहा था।
संगीता ने बताया कि विजय ने यह रिश्ता खत्म करने का वादा किया था, लेकिन इसके बावजूद यह चलता रहा। थलापति विजय और संगीता की शादी साल 2001 में हुई थी। हालांकि, यह तलाक की अर्जी देने से पहले ही दोनों अलग-अलग रहने लगे थे।