
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' में दिखेंगे जयदीप अहलावत समेत OTT के ये सितारे, देखिए प्रोमो
क्या है खबर?
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के तीसरे सीजन को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो के पहले एपिसोड में सलमान खान पहुंचे थे, वहीं इसके दूसरे एपिसोड में फिल्म 'मेट्रे... इन दिनों' की पूरी स्टार कास्ट नजर आईं। शो के तीसरे एपिसोड में युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा और गौतम गंभीर दिखाई दिए। अब 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' का नया प्रोमो सामने आ गया गया है।
प्रोमो
जानिए कब और कहां देख पाएंगे यह एपिसोड
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' के चौथे एपिसोड में जयदीप अहलावत, विजय वर्मा, प्रतीक गांधी और जितेंद्र कुमार जैसे सितारे नजर आएंगे। सामने आए प्रोमो में चारों कलाकार कपिल के साथ खूब मस्ती करते दिख रही हैं। प्रोमो के अंत में रैपर और गायक जैक्सन वांग भी दिखाई दे रहे हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' के इस एपिसोड को आप 12 जुलाई, 2025 को रात 8 बजे OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रोमो
Up next : Over-The-Top fun with OTT stars 🤩
— Netflix India (@NetflixIndia) July 9, 2025
Ab har Funnyvaar, badhega humara parivaar. Watch Vijay Varma, Jaideep Ahlawat, Pratik Gandhi & Jitendra Kumar on the new episode of The Great Indian Kapil Show, this Funnyvaar, at 8 pm, only on Netflix.… pic.twitter.com/HBLmTccrgE