Page Loader
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन का ऐलान, सामने आया प्रोमो वीडियो 
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन का ऐलान (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kapilsharma)

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन का ऐलान, सामने आया प्रोमो वीडियो 

Aug 21, 2024
05:43 pm

क्या है खबर?

अभिनेता और कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। दर्शक पिछले कुछ समय से इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। दरअसल, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन का ऐलान हो गया है। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2' का पहला प्रोमो वीडियो सामने आ गया है, जिसमें कपिल अपनी गैंग के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो

रिलीज तारीख से जल्द उठेगा पर्दा

कपिल ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2' का प्रोमो साझा करते हुए लिखा, 'अब शनिवार होगा 'फनीवार' क्योंकि कपिल और उनकी गैंग डबल मस्ती और हंसी के साथ इस बार आ रहे हैं। सीजन 2 जल्द आ रहा है।' इस शो में कपिल के साथ कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और राजीव ठाकुर भी नजर आते हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2' का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।

अफवाह

पहले सीजन में थे केवल 13 एपिसोड

जब 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' शुरू हुआ था तो इसके बारे में कई तरह की अफवाएं उड़ी थीं। दावा किया गया था कि दर्शकों से मिल रही नकारात्मक प्रतिक्रियाओं के कारण शो को तय समय से पहले ही बंद किया जा रहा है। हालांकि, नेटफ्लिक्स ने इन अफवाहों का खंडन किया था। टीम ने स्पष्ट किया था कि शो के लिए केवल 13 एपिसोड की ही योजना बनाई गई थी और जल्द ही एक नया सीजन लॉन्च किया जाएगा।