जानें सोनाक्षी-जहीर को कैसे मिला फिल्म 'तू है मेरी किरण' का ऑफर?
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की नई फिल्म 'तू है मेरी किरण' को अपना टाइटल एक दोस्त के सुझाव से मिला।
दरअसल, यह बात एक आम डिनर पर बातचीत के दौरान निकली थी। टीम को यह नाम तुरंत जंच गया।
दरअसल, यह 1993 की सुपरहिट फिल्म 'डर' के मशहूर डायलॉग की याद दिलाता है। साथ ही, यह फिल्म की एकतरफा प्यार और जुनून वाली कहानी पर बिल्कुल सटीक बैठता है।
करण रावल कर रहे 'तू है मेरी किरण' का निर्देशन
करण रावल के निर्देशन में बनी यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर किरण और समर के बीच एक बेहद जुनूनी और गहन रिश्ते की कहानी दिखाती है।
फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले, कलाकारों को वर्कशॉप के दौरान अपने किरदारों के साथ कई प्रयोग करने की पूरी आजादी मिली।
सोनाक्षी और जहीर ने हाल ही में व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के 'सेलिब्रेट सिनेमा' फेस्टिवल में फिल्म का प्रमोशन किया। विशाल राणा निर्मित 'तू है मेरी किरण' 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।