रणबीर कपूर-यश संग 'रामायण' का पहला लुक हुआ जारी, फैंस हुए खुश
नीतेश तिवारी निर्देशित फिल्म 'रामायण', जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उसका पहला लुक 23 जुलाई को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में जारी किया जाएगा।
यह बड़ा कायक्रम बॉलरूम 20 में होने वाला है। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक नीतेश, निर्माता नमित मल्होत्रा के साथ मुख्य कलाकार रणबीर कपूर (राम) और यश (रावण) भी मौजूद रहेंगे।
वे सभी फैंस के साथ फिल्म से जुड़ी खास फुटेज और पर्दे के पीछे के दिलचस्प किस्से साझा करेंगे।
'रामायण' की 2 किस्त दिवाली 2026 और 2027 में होंगी रिलीज
सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के सबसे बड़े हॉलों में से एक को इस खास कायक्रम के लिए चुना गया है, जो दिखाता है कि 'रामायण' का मकसद ग्लोबल दर्शकों तक पहुंचना है।
फिल्म में साई पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी, जबकि सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 2 हिस्सों में आएगी। इसका पहली किस्त दिवाली 2026 पर रिलीज होगी। वहीं दूसरी किस्त दिवाली 2027 में दर्शकों के सामने आएगा।
फिल्म में राम के धर्म और रावण के घमंड के बीच एक जबरदस्त महासंग्राम देखने को मिलेगा।