रजनीकांत की 'जेलर 2' का तूफान, 1,600 तक पहुंचा टिकट का दाम; सुबह-सुबह शो की डिमांड
रजनीकांत के फैंस के लिए बड़ी खबर है। 'जेलर 2' की सुपर अर्ली स्क्रीनिंग शुरू हो रही है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म सुबह 6 बजे से दिखाई जाएगी, जबकि तमिलनाडु में सुबह 8:30 बजे से इसका प्रदर्शन शुरू होगा।
फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, जिसका असर बेंगलुरु में दिख रहा है, जहां प्रीमियम टिकट 1,600 तक बिक रहे हैं।
आंध्र प्रदेश में अस्थायी टिकट बढ़ोतरी को मिली मंजूरी
टिकट की कीमतें हर शहर और सिनेमाघरों में अलग-अलग हैं। बेंगलुरु में, फिल्म के पहले दिन के शो के लिए औसतन 800 से 1,000 तक का भुगतान करना पड़ रहा है।
आंध्र प्रदेश की बात करें तो, वहां की सरकार ने 15 से 21 अक्टूबर तक टिकटों की कीमतों में अस्थायी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।
साथ ही, अब सिनेमाघर एक दिन में 5 शो भी चला सकेंगे। सिंगल स्क्रीन वाले सिनेमाघर हर टिकट पर 50 और मल्टीप्लेक्स 75 बढ़ा सकते हैं।
इस वजह से, पूरे हफ्ते सिनेमाघर दर्शकों से खचाखच भरे रहने की उम्मीद है।