'अनाली' पर विवाद, कोर्ट ने जॉली जोसेफ के पक्ष में सुनाया फैसला
एर्नाकुलम की एक अदालत ने मलयालम वेब सीरीज 'अनाली' की रिलीज पर रोक लगा दी है। यह वेब सीरीज कूड़थाई साइनाइड हत्याकांड से प्रेरित है।
कोर्ट ने कहा है कि यह रोक जॉली जोसेफ के खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे खत्म होने तक जारी रहेगी। मिथुन मैनुअल थॉमस के निर्देशन में बनी 'अनाली' जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली थी।
जॉली ने अदालत में कही ये बात
जॉली ने अदालत में तर्क दिया कि अगर अभी 'अनाली' को रिलीज किया जाता है, तो इससे निष्पक्ष सुनवाई का उनका अधिकार प्रभावित हो सकता है और उनकी प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचेगा।
एशियाविल स्टूडियोज ने इस शो को बनाया है, जिसमें लियोना लिशॉय और निखिला विमल मुख्य भूमिका में हैं। फिलहाल यह शो कानूनी दांव-पेच में फंसा हुआ है, जबकि जियो हॉटस्टार इस देरी का विरोध कर रहा है।
केरलम हाई कोर्ट ने निचली अदालत को इस मामले को जल्द निपटाने का निर्देश दिया था, लेकिन फिर भी 'अनाली' की रिलीज अदालत के अंतिम फैसले पर ही निर्भर करेगी।