'देसी ब्लिंग' के चमकते सितारों पर लगा ग्रहण? UAE में मनी लॉन्ड्रिंग जांच की वजह से बैंक खातों पर लगी रोक
नेटफ्लिक्स के मशहूर शो 'देसी ब्लिंग' में नजर आने वाले सतीश और तबिंदा सांघपाल के बैंक खाते UAE की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने फ्रीज कर दिए हैं।
अगले 30 दिनों के लिए उनके बैंक खाते, डिजिटल वॉलेट्स और निवेश को रोक दिया गया है। यह कदम मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में उठाया गया है, जिससे उनकी आलीशान जिंदगी पर फिलहाल ब्रेक लग गया है।
सतीश को देना होगा अपने पैसों का हिसाब
फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने सतीश से कहा है कि वे अपने सभी वित्तीय लेन-देन को वैध साबित करें। अगर जांच में और सवाल उठते हैं, तो यह प्रक्रिया और लंबी भी चल सकती है।
सतीश के वकील ने बताया है कि मध्य प्रदेश में उनके खिलाफ 9 आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी मामले में उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है।
सतीश की नागरिकता को लेकर उठे सवालों पर उनके वकील ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। ऐसे में यह समझना मुश्किल नहीं है कि इस समय उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।