राजपाल यादव को फिर हुई जेल, दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस में सुनाई 3 महीने की सजा
मनोरंजन
जाने-माने कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने 7 चेक बाउंस मामलों में दोषी ठहराते हुए 3 महीने कैद की सजा सुनाई है।
यह मामला 2010 में उनकी फिल्म 'अटा पता लापता' बनाने के लिए लिए गए 5 करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़ा है।
फरवरी 2026 में इसी मामले में तिहाड़ जेल में कुछ समय बिताने के बावजूद, उन पर चढ़ा बकाया लगातार बढ़ता रहा और अब यह 10 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो गया है।
कोर्ट ने राजपाल को 7.35 करोड़ रुपये देने का दिया आदेश
अदालत ने राजपाल को आदेश दिया है कि वे हर मामले के लिए 1.05 करोड़ रुपये यानी कुल 7.35 करोड़ रुपये चुकाएं।
हालांकि, उनकी पहले जमा की गई कुछ रकम को इस राशि में काट दी जाएगी। उनकी पत्नी राधा यादव को भी हर केस में 5.51 लाख रुपये का भुगतान करना होगा।
इस फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए राजपाल के पास 2 महीने का वक्त है।