AI का डीपफेक हमला: अब हर नकली कंटेंट पर लगेगा लेबल, कलाकारों को भी मिली अहम सलाह
जान्हवी कपूर और कीर्ति सुरेश जैसी अभिनेत्रियों को डीपफेक वीडियो से निशाना बनाए जाने के बाद, पर्ल एकेडमी में संचार, फिल्म और गेमिंग के डीन और विजुअल इफेक्ट्स विशेषज्ञ सीबी अरुण कुमार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए कड़े नियम बनाने की मांग की है।
उनका मानना है कि ऐसे सख्त कानून होने चाहिए, जिनके तहत AI से बने कंटेंट पर साफ और बड़े अक्षरों में लेबल लगाना अनिवार्य हो।
वह चाहते हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी AI से बनी सामग्री पर लेबल लगाएं, ताकि लोग आसानी से नकली चीजों को पहचान पाएं।
अरुण ने कलाकारों से AI सीखने का किया आग्रह
अरुण ने यह भी बताया कि नकली कंटेंट फोटोशॉप के दौर से ही मौजूद है, लेकिन AI के आने से इसे फैलाना और भी आसान हो गया है।
उन्होंने डिजिटल कलाकारों को सलाह दी कि वे AI टूल्स से डरने के बजाय उन्हें सीखें और नए बदलावों को अपनाएं।
उनका कहना है कि ऐसा करने से वह इस लगातार बदलते उद्योग में अपनी प्रासंगिकता बनाए रख पाएंगे।