पॉप-म्यूजिक जोड़ी 'द चेन्समोकर्स' की भारत में होगी वापसी, कॉन्सर्ट की तारीखों का ऐलान
क्या है खबर?
मशहूर अमेरिकी पॉप-म्यूजिक जोड़ी 'द चेन्समोकर्स' ने भारत में अपने कॉन्सर्ट का ऐलान किया है। साल 2012, 2017 और 2023 में भारत दौरे के बाद, एलेक्स पॉल और एंड्रयू टैगार्ट चौथी बार भारत आएंगे और फैंस को अपने धमाकेदार गानों से मंत्रमुग्ध करेंगे। ग्रैमी पुरस्कार विजेता इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की है, जिसके बाद से फैंस उत्साहित हैं। दिसंबर, 2026 में होने वाला ये कॉन्सर्ट मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में आयोजित होंगे।
ऐलान
जानिए किन-किन तारीखों पर आयोजित होगा कॉन्सर्ट
प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक संगीत जोड़ी, एलेक्स और एंड्रयू ने अपने इंस्टाग्राम पर भारत दौरे का ऐलान किया है। उनके कॉन्सर्ट की शुरुआत 18 दिसंबर को मुंबई से होगी। कार्यक्रम का आयोजन महालक्ष्मी रेसकोर्स में किया जाएगा। इसके बाद 19 दिसंबर को दिल्ली और 20 दिसंबर को बेंगलुरु में कार्यक्रम होगा। मुंबई और बेंगलुरु के लिए टिकटों की बिक्री बुक माय शो पर शुरू हो चुकी है। कीमत 3,500 रुपये से शुरू है। जल्द दिल्ली के लिए टिकटों की बिक्री शुरू होगी।