LOADING...
सोनू निगम को पहलगाम हमले पर टिप्‍पणी करना पड़ा भारी, बेंगलुरु पुलिस ने भेजा नोटिस
बेंगलुरु पुलिस ने सोनू निगम को भेजा नोटिस (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sonunigamofficial)

सोनू निगम को पहलगाम हमले पर टिप्‍पणी करना पड़ा भारी, बेंगलुरु पुलिस ने भेजा नोटिस

May 05, 2025
02:38 pm

क्या है खबर?

गायक सोनू निगम एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी गायकी नहीं, बल्कि बेंगलुरु में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान दिया गया उनका बयान है। दरअसल, हाल ही में निगम ने एक प्रशंसक की कन्नड़ गाने की मांग को पहलगाम की आतंकी घटना से जोड़ दिया था। उनके बयान से कन्नड़ समुदाय बहुत नाराज है। अब बेंगलुरु जिला पुलिस ने निगम को नोटिस जारी किया है। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं।

नोटिस

एक सप्ताह के भीतर होना होगा पेश 

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, बेंगलुरु जिला पुलिस ने निगम के खिलाफ नोटिस जारी है और उन्हें एक सप्ताह के भीतर जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा है। यह कार्रवाई कर्नाटक रक्षणा वेदिके द्वारा दर्ज की गई शिकायत के बाद की गई है। कर्नाटक फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) ने आज यानी 5 मई को बेंगलुरु में एक बैठक बुलाई है। कहा जा रहा है कि कन्नड़ इंडस्ट्री निगम पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है।

ट्विटर पोस्ट

मुश्किल में फंसे सोनू

मामला

निगम ने क्या कहा था?

निगम ने कुछ दिन पहले बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट कॉलेज में प्रस्तुति दी थी। इस कार्यक्रम में वह हिंदी गाने गा रहे थे, लेकिन इसी बीच एक फैन उन्हें कन्नड़ में गाना गाने के लिए धमकाया। गायक बोले, "यही कारण है, पहलगाम में जो हुआ था ना.... यही कारण है जो तुम कर रहे हो, जो अभी किया था। देखो तो सामने कौन खड़ा है।" इसके बाद एक कन्नड़ समर्थक संगठन ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की थी।