प्रकाश राज पर गिरफ्तारी का खतरा, वोटर ID मामले में गैर-जमानती वारंट हुआ जारी
मनोरंजन
अभिनेता प्रकाश राज अब एक बड़ी मुश्किल में घिर गए हैं। बेंगलुरु की एक अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है।
दरअसल, उन पर आरोप है कि उनके पास कई राज्यों के वोटर ID हैं। जबकि, चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति का सिर्फ एक ही वोटर ID हो सकता है।
प्रकाश ने 2 अदालती समन को किया नजरअंदाज
यह शिकायत सबसे पहले साल 2019 में वकील दिलीप कुमार ने दर्ज कराई थी, लेकिन जब पुलिस ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया, तो उन्होंने इस मामले को उच्च अधिकारियों के सामने रखा और फिर अदालत का दरवाजा खटखटाया।
न्यायाधीश ने प्रकाश को 2 बार समन भेजा, पर वे दोनों बार अदालत में हाजिर नहीं हुए। अब यह गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद, अगर मामला आगे बढ़ता है तो प्रकाश को गिरफ्तार किया जा सकता है।
यदि ये आरोप सही साबित होते हैं, तो उन्हें गंभीर कानूनी नतीजों का सामना करना पड़ सकता है।