विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना ने खत्म की 'रणबाली' की शूटिंग, जानें क्या है इसकी कहानी?
मनोरंजन
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रणाबाली' की 130 दिनों की शूटिंग पूरी हो गई है।
फिल्म के निर्देशक राहुल सांकृत्यायन ने एक्स पर इस शूटिंग को "130 दिनों का पागलपन" कहा।
यह फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होने वाली है।
क्या है 'रणाबाली' की कहानी?
'रणाबाली' की कहानी ब्रिटिश शासनकाल के दौरान 1854 से 1878 के बीच के समय पर आधारित है। यह फिल्म कम जानी-मानी ऐतिहासिक कहानियों को एक साथ मिलाकर एक अनोखी कहानी बताती है, इसलिए इसे कोई आम बायोपिक नहीं कह सकते।
इसमें 'द मम्मी' फिल्म के जाने-माने अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। यह विजय और रश्मिका की एक साथ तीसरी फिल्म है।
एक और दिलचस्प बात यह है कि रश्मिका के किरदार का नाम निर्देशक की मां के नाम पर रखा गया है, जिससे कहानी में एक खास और निजी जुड़ाव महसूस होगा।