थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, रिव्यू के लिए भेजा
क्या है खबर?
थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायकन' लंबे समय से अपनी रिलीज के लिए तरसती दिख रही है। फिल्म को लेकर निर्माता और सेंसर बोर्ड आमने-सामने हैं। मामला मद्रास हाई कोर्ट में चल रहा है। अब ताजा जानकारी है कि फिल्म को दोबारा से रिव्यू के लिए समीक्षा समिति के पास भेज दिया गया है। सूत्र ने बताया कि सेंसर प्रमाण पत्र जारी होने के बाद निर्माता अदालत से अपनी याचिका वापस ले लेंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#JanaNayagan Team withdrawn the court case & send the movie to Revising Committee for Censor 👏 High Chances to Release on February 20 ‼️pic.twitter.com/RcXtAqQ8tL
— Kerala Box Office (@KeralaBxOffce) February 9, 2026
फैसला
अदालत ने सुरक्षित रखा था फैसला
'जन नायकन' और सेंसर विवाद पर 20 जनवरी को सुनवाई करते हुए अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। निर्माताओं की तरफ से दलील दी गई थी कि सेंसर बोर्ड ने उन्हें सूचित किया था कि फिल्म को UA प्रमाणपत्र दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। निर्माताओं ने अदालत को बार-बार बताया कि उन्होंने फिल्म में अनुशंसित संशोधन कर दिए थे, बावजूद सेंसर बोर्ड ने प्रमाणपत्र को राेककर उसे संशोधन समिति के पास भेज दिया है।
विवाद
इस कारण से फिल्म विवादों में घिरी हुई
CBFC द्वारा सेंसर प्रमाणपत्र न मिलने की वजह से 'जन नायकन' विवादों में घिरी हुई है। पूर्व में मामले की सुनवाई करते हुए मद्रास हाई कोर्ट की एकल पीठ ने निर्माताओं के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बोर्ड को निर्देश दिया था कि वह प्रमाणपत्र जारी करे। हालांकि, बाद में अदालत ने एकल न्यायाधीश के पूर्व आदेश को रद्द कर दिया और मामले को नए सिरे से सुनवाई के लिए वापस भेज दिया था, जिससे निर्माताओं की मुश्किलें बढ़ गईं।