तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का भावुक ऐलान, बोले- महल देने वाले फैंस के लिए छोड़ा अभिनय, अब करूंगा जनसेवा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने थलापति विजय ने आधिकारिक तौर पर अभिनय से नाता तोड़ लिया है।
एच. विनोथ की फिल्म 'जन नायकन' के एक गाने के ऑडियो लॉन्च इवेंट में मलेशिया पहुंचे विजय ने यह बताया कि फिल्मों को छोड़ना उनके लिए मुश्किल फैसला था, लेकिन उन्हें लगा कि यह सही कदम है।
उन्होंने कहा कि वे उन प्रशंसकों का कर्ज चुकाना चाहते थे, जिनकी वजह से उनका करियर बन पाया। फैंस का यह समर्थन उनके लिए बेहद खास था और अब वे सार्वजनिक सेवा के माध्यम से इस वफादारी का मान रखना चाहते हैं।
'जन नायकन' के इवेंट में विजय ने किया 90 हजार लोगों का धन्यवाद किया
मलेशिया में करीब 90 हजार लोगों, जिनमें उनके प्रशंसक भी शामिल थे, के बीच विजय ने कहा, 'मैं सिनेमा में एक छोटा सा रेत का घर बनाने की उम्मीद से आया था, लेकिन आपने मुझे एक महल दे दिया।'
इस दौरान उन्होंने अपनी 'जन नायकन' टीम का आभार जताया और यह भी साफ कर दिया कि वे सिनेमा के बाहर भी अपने चाहने वालों की सेवा करते रहेंगे।
यह फिल्म जनवरी, 2026 में रिलीज होने वाली थी, पर सर्टिफिकेशन से जुड़ी समस्याओं के कारण इसकी रिलीज में देरी हो गई है।