'द राजा साब' की असफलता पर पहली बार बोले निर्माता, जानिए किसे ठहराया जिम्मेदार
प्रभास की बड़े बजट वाली फिल्म 'द राजा साब' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके निर्देशक टीजी विश्व प्रसाद का मानना है कि फिल्म को संक्रांति के मौके पर रिलीज करना ही इसकी असफलता का एक बड़ा कारण है।
उन्होंने यह भी बताया कि देर से प्रीमियर और महंगे टिकटों ने हालात को और बिगाड़ दिया है। प्रसाद ने कहा, "सबसे बड़ी गलतियों में से एक था इसे संक्रांति के सीजन में लाना। अगर हमने इसे किसी और समय रिलीज किया होता, तो शायद नतीजे अलग होते।"
प्रसाद का ध्यान अब फिल्म 'गरिविडी लक्ष्मी' पर
400 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट और संजय दत्त व निधि अग्रवाल जैसे बड़े कलाकार होने के बावजूद, फिल्म की हॉन्टेड एडवेंचर कहानी दर्शकों को लुभा नहीं पाई।
अब प्रसाद का सारा ध्यान अपनी अगली फिल्म 'गरिविडी लक्ष्मी' पर है। उन्होंने यह भी साफ किया कि संदीप रेड्डी वांगा की आने वाली फिल्म 'स्पिरिट' के लिए वे सिर्फ डिस्ट्रीब्यूशन का काम देख रहे हैं, इसे प्रोड्यूस नहीं कर रहे हैं।