LOADING...
'मुसाफिर कैफे' से जारी हुआ रोमांटिक गाना, किसके इश्क में डूबे विक्रांत मैसी?

'मुसाफिर कैफे' से जारी हुआ रोमांटिक गाना, किसके इश्क में डूबे विक्रांत मैसी?

Jul 06, 2026
04:34 pm

क्या है खबर?

विक्रांत मैसी की वेब सीरीज 'मुसाफिर कैफे' इस महीने रिलीज होने के लिए तैयार है। यह मशहूर लेखक दिव्य प्रकाश दुबे के उपन्यास 'मुसाफिर कैफे' पर आधारित है, जिसमें वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगी। इस बीच, निर्माताओं ने सीरीज से पहला रोमांटिक गाना 'तेरा हुआ साहिबा' जारी कर दिया है, जो विक्रांत और वेदिका के प्यार भरे रिश्ते को दिखाता है। सीरीज का निर्देशन रुचिर अरुण ने किया है। विक्रांत सह-निर्माता इससे जुड़े हैं।

गाना

3 गायकाें ने मिलकर दी है गाने को आवाज

टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'तेरा हुआ साहिबा' को जारी किया है। इसे गर्वित सोनी, प्रियांश श्रीवास्तव और हंसिका पारीक ने मिलकर आवाज दी है। गाने के बोल प्रियांश और अनिकेत शुक्ला ने लिखे हैं। संगीत गर्वित और प्रियांश ने मिलकर दिया है। टीजर रिलीज के बाद, यह सीरीज का पहला गाना है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपना प्यार बरसा रहे हैं। 'मुसाफिर कैफे' 24 जुलाई, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो

Advertisement