LOADING...
विक्रांत मैसी लेकर आ रहे 'मुसाफिर कैफे', सीरीज की रिलीज तारीख का हुआ ऐलान

विक्रांत मैसी लेकर आ रहे 'मुसाफिर कैफे', सीरीज की रिलीज तारीख का हुआ ऐलान

Jul 01, 2026
12:43 pm

क्या है खबर?

विक्रांत मैसी इस मानसून अपनी नई वेब सीरीज 'मुसाफिर कैफे' के साथ आ रहे हैं। यह रोमांटिक ड्रामा 3 अजनबियों की कहानी बयां करेगा, जिसके टीजर के साथ रिलीज तारीख का ऐलान हो गया है। सीरीज में विक्रांत के साथ, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना मुख्य भूमिका में शामिल हैं। वहीं आदिल हुसैन और राजीव सिद्धार्थ सहायक किरदारों में नजर आएंगे। रुचिर अरुण द्वारा निर्देशित यह सीरीज मशहूर लेखक दिव्य प्रकाश दुबे के उपन्यास 'मुसाफिर कैफे' पर आधारित है।

रिलीज

जानिए कब और कहां दस्तक देगी सीरीज 

भोपाल और मसूरी की खूबसूरत वादियों में सेट यह सीरीज चंदर मोहन शर्मा (विक्रांत), सुधा (वेदिका) और प्रीति (महिमा) के इर्द-गिर्द घूमती है। तीनों वैसे तो अजनबी हैं, लेकिन जल्द उनकी अप्रत्याशित मुलाकातें उन्हें जिंदगी की नई दिशा में ले जाती हैं। सीरीज के जरिए विक्रांत अभिनय के साथ-साथ बतौर सह-निर्माता भी अपना डेब्यू कर रहे हैं। इसका निर्माण टेरिबली टाइनी टेल्स और होममेड स्टोरीज ने मिलकर किया है। 'मुसाफिर कैफे' 24 जुलाई, 2026 को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'मुसाफिर कैफे' का टीजर

Advertisement