सुनीता आहूजा और गोविंदा की शादी में आया भूचाल, जानें क्या है पूरा मामला?
गोविंदा और सुनीता आहूजा के वैवाहिक जीवन में इन दिनों काफी उथल-पुथल चल रही है। सुनीता ने दिसंबर 2024 में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। अपनी अर्जी में उन्होंने पति पर बेवफाई, क्रूरता और साथ छोड़ने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
सुनीता का कहना था कि गोविंदा की व्यस्त राजनीतिक जिंदगी भी उनके रिश्ते में आई दरार की एक बड़ी वजह है, जिसके चलते घर के हालात बिगड़ते चले गए।
एक ओर जहां गोविंदा की टीम का दावा है कि यह मामला 'सुलझ' रहा है, वहीं सुनीता ने साफ तौर पर बताया कि काम और निजी जिंदगी के तनाव ने उनके रिश्ते को किस हद तक कमजोर कर दिया है।
गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता का अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर चले जाना इस अलगाव की गंभीरता को साफ दिखाता है। उन्होंने गोविंदा के कथित अवैध संबंधों और उनके परिवार पर पड़े असर के बारे में खुलकर बात की है।
वहीं, गोविंदा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक साजिश करार दिया है।