तेलंगाना सरकार ने बढ़ाए 'पेड्डी' के टिकट, फिल्म ने रिलीज से पहले ही कमा डाले इतने करोड़
राम चरण की आने वाली फिल्म 'पेड्डी' देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। तेलंगाना सरकार ने फिल्म के प्रीमियर से पहले टिकटों की कीमतों में अस्थायी बढ़ोतरी को हरी झंडी दिखा दी है।
यह बढ़ोतरी 4 जून से शुरू होने वाले शुरुआती 10 दिनों के लिए होगी। अब सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में दर्शक 100 ज्यादा देंगे, वहीं मल्टीप्लेक्स में टिकट के दाम में 125 का इजाफा होगा।
अगर कोई 3 जून को होने वाले प्रीमियर शो का टिकट लेता है, तो उसे 600 तक अतिरिक्त चुकाने होंगे। आंध्र प्रदेश भी पहले ऐसा ही एक फैसला ले चुका है।
'पेड्डी' ने एडवांस बुकिंग से की दुनिया भर में इतनी कमाई
'पेड्डी' की एडवांस बुकिंग जोरदार चल रही है। फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही पूरी दुनिया में 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
भारत में भी पहले दिने के लिए एडवांस बुकिंग से 5.39 करोड़ रुपये कमाए जा चुके हैं। हालांकि, इसमें ब्लॉक की गई सीटों की कमाई शामिल नहीं है।
यह फिल्म एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन बुची बाबू सन्ना ने किया है। इसमें जान्हवी कपूर, शिवराज कुमार और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।