तेजा सज्जा ने हैदराबाद में बड़े ही धूमधाम से अपनी उस पार्टनर से सगाई कर ली है, जो अमेरिका में पली-बढ़ी हैं।
इस खास मौके पर तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, BRS नेता टी हरीश राव और फिल्म जगत के दिग्गज चिरंजीवी और नानी जैसे बड़े सितारे इस जोड़े को बधाई देने पहुंचे।
तेजा की शादी दिसंबर 2026 में राजस्थान में होगी
तेजा की मंगेतर टेक सेक्टर में काम करती हैं और उनका फिल्मों से कोई वास्ता नहीं है। अपनी सगाई में तेजा ने हल्के गुलाबी रंग की फ्लोरल जैकेट पहनी थी, जबकि उनकी मंगेतर ने हरे और गुलाबी रंग का कढ़ाई वाला लहंगा पहना था।
इस जोड़ी की तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गईं। शादी दिसंबर 2026 में राजस्थान में होनी तय है।
उधर, तेजा इन दिनों अपनी फिल्म 'जोंबी रेड्डी नेक्स्ट लेवल' की शूटिंग में बिजी हैं। इसी फिल्म से शनाया कपूर तेलुगु सिनेमा में कदम रख रही हैं।
ट्विटर पोस्ट
https://twitter.com/i/status/2122265590291472859