राजपाल यादव के लिए मसीहा बने तेज प्रताप यादव, भेजी 11 लाख रुपये की वित्तीय सहायता
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। 9 करोड़ के कर्ज और चेक बाउंस मामले में उन्होंने 5 फरवरी को दिल्ली के तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया था। इस मुश्किल घड़ी में, बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव मसीहा बनकर उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए ऐलान किया कि वह राजपाल को 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे।
पोस्ट
राजपाल यादव और परिवार के साथ जताई सहानुभूति
तेज प्रताप ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंद्रजीत यादव की पोस्ट के जरिए राजपाल यादव के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) February 10, 2026
इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है।
मानवीय… pic.twitter.com/IG4iblPRRq
सहायता
इन सितारों ने आगे बढ़कर बढ़ाया मदद को हाथ
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने एक पोस्ट के जरिए राजपाल की मदद को हाथ बढ़ाया है। उन्होंने अभिनेता को अपनी फिल्म में लेने की बात कही है और एडवांस में उन्हें साइनिंग फीस की पेशकश भी की है। बता दें, राजपाल ने साल 2010 में अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जिसे चुकाने के लिए चेक बाउंस हो गए थे। इसी मामले में अभिनेता को तिहाड़ जेल भेजा गया है।