NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'भारत के ओसामा' को पकड़ने निकले अर्जुन, देखें फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' का टीज़र
    'भारत के ओसामा' को पकड़ने निकले अर्जुन, देखें फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' का टीज़र
    मनोरंजन

    'भारत के ओसामा' को पकड़ने निकले अर्जुन, देखें फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' का टीज़र

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    April 16, 2019 | 03:05 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'भारत के ओसामा' को पकड़ने निकले अर्जुन, देखें फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' का टीज़र

    अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इन्हीं सब के बीच उनकी आने वाली फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' का टीज़र मंगलवार को रिलीज़ हो गया है। टीज़र में अर्जुन इंटेस अवतार में नज़र आ रहे हैं। फिल्म के टीज़र को देखकर लग रहा है कि ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म होगी। इसके पहले अर्जुन ने सोमवार को फिल्म को पोस्टर शेयर किया था।

    वॉयसओवर से शुरू होता है टीज़र

    टीज़र की शुरुआत में एक वॉयसओवर सुनाई देता है जिसमें सुनाई देता है, "आत्मा कभी नहीं मरती, शरीर मरता है, मैं लोगों को मार नहीं रहा, बस उनकी आत्मा को दूसरे शरीर में भेज रहा हूं। ये मैं नहीं कह रहा हूं, गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है।" हालांकि, टीजर में दिखाई नहीं दिया है कि इस 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' का किरदार कौन निभा रहा है। लेकिन आवाज काफी दमदार सुनाई दे रही है।

    कुछ खास एक्टिंग करते नज़र नहीं आ रहे अर्जुन कपूर

    इसके बाद टीज़र में अर्जुन कपूर की झलक दिखाई देती है। हालांकि, अर्जुन का किरदार कुछ खास प्रभाव नहीं डाल रहा है। उनके किरदार में कुछ एक्सप्रेशन भी नज़र नहीं आ रहे हैं। अर्जुन के किरदार का नाम प्रभात है। सिर्फ टीज़र के आधार पर पूरी फिल्म के बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है। अर्जुन कपूर पहली बार परदे पर इंटेलीजेंस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं।

    क्या है फिल्म की कहानी

    क्या है फिल्म की कहानी

    बता दें कि 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की कहानी पांच लोगों की है, जो भारत के ओसामा को पकड़ने के लिए अपना सब कुछ झोंक देते हैं। फिल्म की कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है। फिल्म में भारत के सबसे खतरनाक आतंकी को पकड़ने की कहानी है और वह भी बिना एक गोली चलाए। फिल्म को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। राजकुमार इसके पहले 'आमिर', 'नो वन किल्ड जेसिका' और 'रेड' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं।

    24 मई को रिलीज़ होगी फिल्म

    'इंडियाज मोस्ट वांटेड' को फॉक्स स्टार स्टूडियोज, राज कुमार और मायरा कर्ण ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अर्जुन के अलावा राजेश शर्मा, अमृता पुरी, प्रशांत और शांतिलाल मुखर्जी अहम किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म 24 मई, 2019 को रिलीज़ होगी। बता दें कि अर्जुन, 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' के अलावा परिणीति चोपड़ा के साथ 'संदीप और पिंकी फरार', और आशुतोष गोवारिकर की 'पानीपत' में नज़र आने वाले हैं। 'पानीपत' में अर्जुन के साथ संजय दत्त और कृति सेनन भी हैं।

    'पानीपत' के लुक में अर्जुन

    Monday, Shoulders day !!! @shivohamofficial killing me every bloody day !!! Gotta keep at it... #mondaymotivation #shouldersmaketheman #panipatprep #trainingday

    A post shared by arjunkapoor on Feb 10, 2019 at 10:42pm PST

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    अर्जुन कपूर
    मलाइका अरोड़ा

    बॉलीवुड समाचार

    जब प्यार में डूबी आलिया भट्ट, वरुण धवन को समझ बैठीं 'रणबीर', देखें वायरल वीडियो मनोरंजन
    फिल्म 'सांड की आंख' में 'शूटर दादी' बनीं तापसी और भूमि का फर्स्ट लुक ऑउट मनोरंजन
    सलमान से झगड़े को भूले नहीं हैं विवेक, अभी भी माफी की उम्मीद मनोरंजन
    नेटफ्लिक्स ने की भारतीय मूल की दस फिल्मों की घोषणा, ये फेमस फिल्ममेकर करेंगे डायरेक्ट करण जौहर

    मनोरंजन

    गोवा में छुट्टियां मना रहीं श्रुति हसन की हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, देखें बॉलीवुड समाचार
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के स्टार्स की बढ़ी फीस, जेठालाल को मिलेंगे सबसे ज्यादा पैसे बॉलीवुड समाचार
    मां बनने को लेकर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात दीपिका पादुकोण
    'भारत' में बूढ़े दिख रहे सलमान खान, फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ बॉलीवुड समाचार

    अर्जुन कपूर

    नहीं होने जा रही मलाइका-अर्जुन की शादी, खुद अभिनेत्री ने कही यह बात, जानें बॉलीवुड समाचार
    मलाइका 45 की उम्र में करेंगी शादी! बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जिन्होंने 40 के बाद लिए सात फेेरे बॉलीवुड समाचार
    क्या वाकई बोनी कपूर ने उर्वशी रौतेला को गतल ढंग से छुआ? अभिनेत्री ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    मालदीव से छुट्टियां मनाकर वापस लौटे अर्जुन-मलाइका, एयरपोर्ट पर साथ हुए स्पॉट, तस्वीरें वायरल बॉलीवुड समाचार

    मलाइका अरोड़ा

    शादी की खबरों के बीच मालदीव में छुट्टियां मना रहीं मलाइका की हॉट तस्वीरें वायरल, देखें बॉलीवुड समाचार
    आ गई अर्जुन-मलाइका की शादी की तारीख, अगले महीने इस तारीख को होगी वेडिंग! बॉलीवुड समाचार
    ये हैं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के सबसे मंहगे तलाक, अलग होने पर दिए गए करोड़ों बॉलीवुड समाचार
    अगले महीने हो सकती है अर्जुन-मलाइका की शादी, कार्यक्रम को प्राइवेट रखने की तैयारियां पूरी बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023