टेलर स्विफ्ट के गाने 'एलिजाबेथ टेलर' का बिलबोर्ड चार्ट पर दबदबा, हासिल किया ये मुकाम
क्या है खबर?
टेलर स्विफ्ट अपनी निजी और कामकाजी जिंदगी से हमेशा लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। फिलहाल तो उनका चर्चित गाना 'एलिजाबेथ टेलर' उनकी सफलता में चार चांद लगाने का काम कर रहा है। यह उनके 12वें स्टूडियो एल्बम 'द लाइफ ऑफ अ शोगर्ल' का दूसरा ट्रैक है, जिसका आधिकारिक वीडियो मार्च, 2026 में यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। लोगों 'एलिजाबेथ टेलर' को इस कदर पसंद कर रहे हैं कि इसने बिलबोर्ड चार्ट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।
रिकॉर्ड
'एलिजाबेथ टेलर' गाने ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
बिलबोर्ड की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, यह गाना एडल्ट पॉप एयरप्ले चार्ट के शीर्ष-10 में शामिल हो गया है। पहले यह 11वें नंबर पर काबिज था, लेकिन जैसे-जैसे इसे सुनने वालों की संख्या बढ़ती गई, वैसे-वैसे इसकी रैंकिंग भी बढ़ती चली गई। नतीजन, 'एलिजाबेथ टेलर' एक पायदान ऊपर चढ़कर संगीत चार्ट की सूची में 10वें नंबर पर आ गया। इसी एल्बम का एक अन्य गाना 'ओपलाइट' 8वें नंबर पर है, जबकि 'द फेट ऑफ ओफेलिया' 9वें नंबर पर है।
उपलब्धि
3 गानों के साथ गायिका ने हासिल की ये उपलब्धि
रिपोर्ट के अनुसार, टेलर संगीत चार्ट के शीर्ष 10 लीग में 3 स्थान हासिल करने वाली पहली कलाकार बन गई हैं। पिछले कुछ साल में, गायिका के लगभग 35 गानों ने संगीत चार्ट के शीर्ष-10 में अपनी जगह बनाई है, जिनमें से 10 गाने पहले नंबर पर भी पहुंच चुके हैं। फिलहाल गायिका अपने मंगेतर ट्रैविस केल्से के साथ शादी को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के अनुसार, दाेनों 3 जुलाई को न्यूयॉर्क में शादी कर सकते हैं।