LOADING...
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की शादी की तारीख तय, जानिए कहां होगा भव्य समारोह
टेलर स्विफ्ट की शादी पर आया अपडेट

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की शादी की तारीख तय, जानिए कहां होगा भव्य समारोह

Apr 10, 2026
03:29 pm

क्या है खबर?

पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट मंगेतर ट्रैविस केल्स के साथ अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। खबर है कि उन्होंने अपनी शादी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। यही नहीं, दोनों ने शादी में शामिल होने के लिए करीबी दोस्तों और परिवार को 'सेव द डेट' निमंत्रण भी भेज दिए हैं। पहले चर्चा थी कि गायिका 13 जून को शादी करेंगी क्योंकि यह उनका लकी नंबर है, लेकिन अब तारीख बदल गई है।

समारोह

इस तारीख को होगा भव्य समारोह 

पिंकविला के मुताबिक, टेलर और ट्रैविस ने अपनी शादी के लिए 3 जुलाई की तारीख चुनी है। फिलहाल तो वेन्यू को गुप्त रखा गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि शादी समारोह न्यूयॉर्क में संपन्न हो सकता है। यह भी माना जा रहा था कि शादी के लिए गायिका ने रोड आइलैंड स्थित आलीशान होटल चुना है, लेकिन वेडिंग प्लानर ने सोशल मीडिया पर साफ कर दिया है कि ट्रेलर उनकी दुल्हन नहीं हैं और वहां शादी नहीं होगी।

एग्रीमेंट

मेहमानों से नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट साइन कराया गया

शादी में शामिल होने वाले मेहमानों से पहले ही NDA, यानी नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट साइन कराया गया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है, ताकि फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी बाहर न आ सके। रिपोर्ट के अनुसार, शादी के बाद दोनों घूमने के लिए इटली, फ्रांस, क्रोएशिया, ग्रीस, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया जैसी खूबसूरत जगहों पर जाएंगे। बता दें, टेलर और ट्रैविस पिछले 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में दोनों ने सगाई की थी।

Advertisement