NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / टेलर स्विफ्ट की बिल्ली दुनिया की तीसरी सबसे अमीर पालतू जानवर, 800 करोड़ रुपये संपत्ति
    मनोरंजन

    टेलर स्विफ्ट की बिल्ली दुनिया की तीसरी सबसे अमीर पालतू जानवर, 800 करोड़ रुपये संपत्ति

    टेलर स्विफ्ट की बिल्ली दुनिया की तीसरी सबसे अमीर पालतू जानवर, 800 करोड़ रुपये संपत्ति
    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 06, 2023, 03:44 pm 1 मिनट में पढ़ें
    टेलर स्विफ्ट की बिल्ली दुनिया की तीसरी सबसे अमीर पालतू जानवर, 800 करोड़ रुपये संपत्ति
    टेलर स्विफ्ट की बिल्ली दुनिया की तीसरी सबसे अमीर पालतू जानवर

    मशहूर हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट यू तो अक्सर अपने गानों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन अब वह एक नई वजह से सुर्खियों में आई हैं। इस बार उन्हें चर्चा में लेकर आई है उनकी पालतू बिल्ली ओलिविया बेन्सन, जिसकी कीमत सुन सोशल मीडिया पर लोगों के होश फाख्ता हो गए हैं। उनकी यह बिल्ली दुनियाभर के सबसे महंगे पालतू जानवरों में शामिल है। आइए जानते हैं टेलर की बिल्ली ओलिविया बेन्सन के बारे में।

    सोशल मीडिया की कमाई के आधार पर सामने आया परिणाम

    टेलर स्विफ्ट की बिल्ली ओलिविया बेन्सन दुनियाभर के सबसे धनी पालतू जानवरों में से एक बन गई है। AllAboutCats.com के अनुसार, ओलिविया फिलहाल दुनिया के सबसे धनी पालतू जानवरों की सूची में तीसरे स्थान पर है। दुनिया से सभी मशहूर पालतू जानवरों की सोशल मीडिया फॉलोइंग और इससे होने वाली कमाई का डाटा निकालकर यह परिणाम घोषित किया गया है। टेलर को अक्सर ओलिविया के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते देखा जाता है।

    कई विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियों में काम कर चुकी है ओलिविया

    ऑलिविया, टेलर के साथ 2014 से है। टेलर को बिल्लियों का बहुत शौक है। उनके पास दो और बिल्लियां हैं मेरेडिथ ग्रे और बेंजामिन बटन। हालांकि, लिस्ट में केवल ओलिविया का उल्लेख है। ओलिविया के प्रशंसक दुनियाभर में है। भले ही उसका इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है, लेकिन वह कई म्यूजिक वीडियो और कमर्शियल में नजर आ चुकी है। ओलिविया, टेलर के साथ भी कई विज्ञापनों में दिख चुकी है। ओलिविया के लिए समर्पित सोशल मीडियाा पर कई फैन क्लब हैं।

    ओलिविया की तस्वीर

    A post shared by on

    गुंथर VI पहले नंबर पर काबिज

    गुंथर VI दुनिया का सबसे अमीर कुत्ता ही नहीं, बल्कि सबसे महंगे जानवरों की सूची में पहले नंबर पर है। यह जर्मन शेफर्ड डॉग मौजूदा समय में लगभग 50 करोड़ डॉलर की संपत्ति का मालिक है। गुंथर VI को यह जायजाद उसकी मालकिन कार्लोटा लिबेंस्टीन से मिली थी। 1992 में मालकिन की मौत के बाद इटली और जर्मनी में स्थित उसकी सारी संपत्ति इस कुत्ते के नाम हो ग्ई। इस कुत्ते की एक पर्सनल केयर टेकर भी है।

    दूसरे नंबर पर है नाला

    ओलिविया से पहले दुनिया के सबसे अमीर पालतू जानवरों में नाला नाम की एक बिल्ली है, जो एक इंस्टाग्राम स्टार ही नहीं बल्कि इससे कहीं ज्यादा है। इस बिल्ली के पास करीब 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। इतना ही नहीं यह लगभग 45 लाख फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली बिल्ली है, जिसके लिए इसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया है। नाला, छोटी और बहुत प्यार दिखती है।

    दुनियाभर में बोलती है टेलर स्विफ्ट की तूती

    टेलर स्विफ्ट का नाम दुनिया की सफल महिलाओं में शामिल है। फोर्ब्स 2022 की रिपोर्ट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 4,700 करोड़ रुपये है। टेलर ने 12 साल की उम्र में अपना पहला गाना 'लकी यू' लिखा था। 24 अक्टूबर, 2006 को आया उनका पहला एल्बम 'टेलर स्विफ्ट' बिलबोर्ड टॉप 200 लिस्ट में पांचवे नंबर पर था और 157 हफ्तों तक यह बिलबोर्ड के चार्ट में बना रहा। टेलर 11 ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    टेलर स्विफ्ट
    हॉलीवुड के सितारे

    ताज़ा खबरें

    2023 हुंडई वरना का कौन-सा वेरिएंट है सबसे खास? यहां जानिए  हुंडई मोटर कंपनी
    रोहित शर्मा हासिल की कप्तान के तौर पर बड़ी उपलब्धि, दिग्गजों की सूची में हुए शामिल रोहित शर्मा
    भारत को 2-1 से हराने के बाद वनडे में दुनिया की नंबर एक टीम बनी ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    मच्छर के काटने से बचने के लिए घर पर बनाएं मॉस्किटो स्प्रे, सुरक्षित रहेगा आपका परिवार जीका वायरस

    हॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा के लिए आसान नहीं थी हॉलीवुड की राह, इन बाधाओं का करना पड़ा सामना प्रियंका चोपड़ा
    'द नाइट मैनेजर': अभिनेता टॉम हिडलेस्टन ने देखी आदित्य रॉय कपूर की सीरीज, किया वीडियो कॉल आदित्य रॉय कपूर
    'नाटू-नाटू': हॉलीवुड में गूंजा भारत का नाम, भारतीय सिनेमा के लिए क्यों खास है ये जीत? ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनी 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स', 6 और श्रेणियों में लहराया परचम ऑस्कर पुरस्कार

    टेलर स्विफ्ट

    ये हैं दुनिया के 5 सबसे अमीर पालतू जानवर, तीसरे नंबर पर टेलर स्विफ्ट की बिल्ली पालतू जानवर
    पुलिस का दावा- बादशाह ने कबूली फर्जी व्यूज खरीदने की बात, रैपर ने किया इनकार यूट्यूब

    हॉलीवुड के सितारे

    गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं दिग्गज कलाकार ब्रूस विलिस, परिवार ने जारी किया बयान हॉलीवुड समाचार
    रिहाना दूसरी बार बनने जा रही हैं मां, सुपर बाउल शो में की घोषणा रिहाना
    ग्रैमी अवॉड्‌र्स 2023: कार्डी बी ने पहना भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता का इलेक्ट्रिक गाउन, देखें तस्वीरें ग्रैमी अवार्ड्स
    पठान: शाहरुख खान को नहीं जानती थी यह अभिनेत्री, फिल्म में साथ किया काम  शाहरुख खान

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023