Loading...
टेलर स्विफ्ट हुईं 'नैशविले गीतकार हॉल ऑफ फेम' में शामिल, गायिका ने सम्मान पर जताई खुशी
नैशविले सॉन्गराइटर्स हॉल ऑफ फेम में शामिल टेलर स्विफ्ट

टेलर स्विफ्ट हुईं 'नैशविले गीतकार हॉल ऑफ फेम' में शामिल, गायिका ने सम्मान पर जताई खुशी

लेखन सयाली
Oct 27, 2026
02:09 pm

क्या है खबर?

गायिका टेलर स्विफ्ट किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं और दुनिया के सबसे मशहूर गायकों में शुमार होती हैं। सोमवार को उन्हें आधिकारिक तौर पर 'नैशविले गीतकार हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया है। इस सम्मान के बाद सुपरस्टार इस संस्था की अब तक की सबसे कम उम्र की सदस्य बन गईं हैं। इस पर टेलर ने अपनी खुशी जाहिर की और बोलीं, "आप जानते हैं, मैं बहुत भाग्यशाली हूं।"

टेलर

टेलर ने किया नैशविले का शुक्रिया

टेलर ने समारोह के दौरान भाषण देते हुए कहा, "मुझे अलग-अलग तरह की शैलियों में काम करने, दुनिया भर की यात्रा करने और कई अलग-अलग लोगों के साथ अलग-अलग तरीकों से लिखने का मौका मिला है। मेरी रचनाओं में इस तरह की विविधता होने की वजह वो बुनियादी बातें है, जो मैंने यहां नैशविले में सीखी थीं।"

उन्होंने कहा कि अन्य गीतकारों ने कई मायनों में उनका पालन-पोषण किया है और उन्हें सही राह दिखाई है।

भाषण

मैं इस सम्मान हमेशा संजोकर रखूंगी- टेलर

टेलर ने आगे कहा, "मैं इस सम्मान हमेशा संजोकर रखूंगी, क्योंकि नैशविले ही वह जगह है, जिसने मुझमें इस खूबी को निखारा और तराशा है। एक ऐसी खूबी जिस पर मुझे सबसे ज्यादा गर्व है।"

गायिका को इस साल अगस्त में 'नैशविले गीतकार हॉल ऑफ फेम' में शामिल होने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की हस्ती घोषित किया गया था। इस साल की शुरुआत में उनको 2026 'गीतकार हॉल ऑफ फेम' क्लास में भी शामिल किया गया था।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें टेलर की तस्वीर

ADVERTISEMENT