LOADING...
टेलर स्विफ्ट ने स्पॉटिफाई पर तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, 'ओपलाइट' से मचाया धमाल

टेलर स्विफ्ट ने स्पॉटिफाई पर तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, 'ओपलाइट' से मचाया धमाल

Feb 10, 2026
02:20 pm

क्या है खबर?

मशहूर गायिका टेलर स्विफ्ट अपनी नई एल्बम 'ओपलाइट' को लेकर चर्चा बटाेर रही हैं, जिसे हाल ही में जारी किया गया था। उनकी इस एल्बम ने स्पॉटिफाई पर कमाल कर दिखाया है जिसके चलते गायिका अपने ही रिकॉर्ड लगभग 11 हजार करोड़ स्ट्रीम्स को तोड़ पाने में कामयाब हुई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, टेलर ने आधिकारिक तौर पर स्पॉटिफाई पर करीब 12 हजार करोड़ स्ट्रीम्स को पार कर लिया है। ऐसा करने वालीं वह पहली महिला कलाकार बन गई हैं।

एल्बम

24 घंटों के अंदर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला बना एल्बम

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, टेलर ने यह उपलब्धि अपने 12वें स्टूडियो एल्बम, 'द लाइफ ऑफ अ शोगर्ल' के गाने 'ओपलाइट' से हासिल की है। लोग इसे इतना पसंद कर रहे हैं कि सिर्फ 24 घंटों के अंदर 'ओपलाइट' ने स्पॉटिफाई और एप्पल म्यूजिक पर सबसे ज्यादा देखा जाने का रिकॉर्ड हासिल कर लिया है। बता दें, टेलर के इस वीडियो में ग्रेटा ली, लुईस कैपाल्डी, टर्नर-स्मिथ, डोमनल ग्लीसन और सिलियन मर्फी भी मौजूद हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement