टेलर स्विफ्ट-ट्रैविस केल्सी ने रचाई शादी, न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ भव्य समारोह
क्या है खबर?
पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और फुटबॉल स्टार ट्रैविस केल्सी के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। दरअसल, इस जोड़ी ने न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक 'मैडिसन स्क्वायर गार्डन' में अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया है। दोनों अब आधिकारिक रूप से शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उनके इस भव्य समारोह में दुनियाभर के कई नामी चेहरे शामिल हुए। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक, इस वक्त हर तरफ सिर्फ इसी 'महा-शादी' के चर्चे हो रहे हैं।
शादी
टेलर बनीं ट्रैविस की दुल्हनिया
शादी का मुख्य समारेह 3 जुलाई, 2026 को न्यूयॉर्क के सबसे मशहूर और बड़े एरिना मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ। वेन्यू पर दोपहर से ही मेहमानों का आना और हलचल शुरू हो चुकी थी। टेलर स्विफ्ट के बेहद करीबी दोस्त और संगीत इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे जैसे एड शीरन, सबरीना कारपेंटर और आरन डेसनर समेत कई हस्तियां इस शादी में शरीक हुईं।लगभग 1,000 से 1,200 मेहमानों की मौजूदगी में टेलर और ट्रेविस ने एक-दूजे का हाथ थामा।
वेडिंग प्लानर
किसने सजाया टेलर की शादी का मंडप?
इस भव्य शादी को गुप्त और आलीशान बनाने का जिम्मा हॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी वेडिंग प्लानर मार्क सीड और उनकी टीम को दिया गया। मार्क सीड की सबसे बड़ी खासियत ये है कि वे सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहते हैं, लाइमलाइट से बचते हैं और अपने VIP क्लाइंट्स की गोपनीयता का बेहद सख्ती से ख्याल रखते हैं। वो हॉलीवुड सितारों के लिए अपनी पसंद के हिसाब से शानदार और आलीशान मंडप तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
It's official! 🤍💍🥂 Taylor Swift and Travis Kelce are in their newlyweds era. MSG confirmed the news with a massive sign that read, “JUST&T MARRIED!”
— New York Post (@nypost) July 3, 2026
🎥: Christopher Sadowski / New York Post pic.twitter.com/gcHFYYOsFB
खर्च
शादी पर खर्च हुए करीब 170 करोड़
रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुई इस बड़ी शादी पर करीब 85 करोड़ से 170 करोड़ रुपये का भारी खर्च किया गया है। इस बड़े बजट का सबसे ज्यादा पैसा शादी की जगह बुक करने, कड़ी सुरक्षा रखने, आलीशान सजावट और मेहमानों के खाने-पीने पर लगा है। केवल मैडिसन स्क्वायर गार्डन को किराए पर लेने और वहां शादी का शानदार मंडप व सेट तैयार करने में ही लगभग 28 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
शादी
नैशविले में सिर्फ परिवार के बीच गुपचुप रचाई थी शादी?
इस भव्य जश्न के बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इस जोड़ी ने टेलर के होमटाउन 'नैशविले' में पहले ही बेहद निजी और गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए थे। टेलर के प्राइवेट जेट को उनके होमटाउन 'नैशविले' में देखा गया था, जिसके बाद इस चर्चा को हवा मिली थी। हालांकि, दोनों में किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की।