'मैसा' में रश्मिका मंदाना जबरदस्त एक्शन करती आएंगी नजर, फिल्म में यह भी होगा खास
फिल्म प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म 'मैसा' में तारक पोनप्पा को ईरा के रूप में दर्शकों से मिलवाया गया है।
वह इस फिल्म में एक सख्त और बेरहम किरदार निभाने वाले हैं। खास बात यह है कि यह खुलासा ताराक के जन्मदिन, यानी 8 जून को किया गया, जिसे फिल्म टीम ने उनके लिए एक खास तोहफे जैसा बना दिया।
'मैसा' एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है, जिसका निर्देशन रॉविंद्र पुल्ले ने किया है और इसे अनफॉर्मूला फिल्म्स ने इसे निर्मित किया है।
रश्मिका की फिल्म 'मैसा' में है यह खास
'मैसा' भारत की पहली फीमेल-लेड पैन-इंडिया फिल्म बनकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। यह फिल्म आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है और रश्मिका इसमें एक दमदार और लीक से हटकर किरदार निभा रही हैं।
फिल्म के पहले से आए पोस्टर्स, जिनमें उनका उग्र लुक दिख रहा है, प्रशंसकों की उत्सुकता को पहले ही बढ़ा चुके हैं।
अब ईरा के जुड़ने से ऊंचे दांव वाली इस कहानी में और भी ड्रामा और इंटेंसिटी देखने को मिलेगी।