NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मुराद खेतानी की फिल्म 'अपूर्वा' में मुख्य भूमिका निभाएंगी तारा सुतारिया
    अगली खबर
    मुराद खेतानी की फिल्म 'अपूर्वा' में मुख्य भूमिका निभाएंगी तारा सुतारिया
    तारा सुतारिया की नई फिल्म की हुई घोषणा

    मुराद खेतानी की फिल्म 'अपूर्वा' में मुख्य भूमिका निभाएंगी तारा सुतारिया

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 18, 2022
    04:45 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री तारा सुतारिया कुछ समय से फिल्ममेकर मुराद खेतानी की फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अब मेकर्स ने इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

    इसमें तारा मुख्य भूमिका में दर्शकों से रूबरू होंगी। इस फिल्म का शीर्षक 'अपूर्वा' रखा गया है। यह एक थ्रिलर मिजाज की फिल्म है, जिसमें भरपूर रोमांच देखने को मिल सकता है।

    बता दें कि मुराद इससे पहले 'कबीर सिंह' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    तारा ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

    तारा ने इंस्टाग्राम पर नई फिल्म 'अपूर्वा' की घोषणा की है। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए इस प्रोजेक्ट से लोगों को अवगत कराया है।

    उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'फियरलेस का एक नया चेहरा है और उसका नाम है 'अपूर्वा'। मैं इतनी मजबूत व शक्तिशाली महिला की भूमिका निभाने के लिए बहुत सम्मानित और रोमांचित महसूस कर रही हूं। यह परेशानियों के साथ अस्तित्व का खेल है। दिल दहला देने वाली कहानी, जो आपको अंत तक बांधे रखेगी।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए तारा का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by tarasutaria on July 18, 2022 at 3:26 pm IST

    बयान

    मैं इससे बेहतर स्क्रिप्ट की मांग नहीं कर सकती थी- तारा

    इस प्रोजेक्ट को लेकर तारा काफी खुश हैं।

    उन्होंने कहा, "मैं इससे बेहतर स्क्रिप्ट की मांग नहीं कर सकती थी और एक युवा अभिनेत्री के रूप में अपूर्वा की भूमिका निभाने के लायक होने पर मुझे गर्व है। यह ऐसी लड़की की कहानी है, जिसका धैर्य और शक्ति कमाल की है। मैं ऐसी महिला की भूमिका निभाने के लिए और अपनी यात्रा को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं, जिसकी बुद्धिमत्ता और साहस उसे हर मुश्किल में जिंदा रखती है।"

    निर्देशन

    निखिल भट करेंगे फिल्म का निर्देशन

    इस फिल्म का निर्माण मुराद के प्रोडक्शन बैनर 'सिने 1 स्टूडियोज' के तले किया जाएगा। मुराद को इसकी कहानी सुनने के बाद तुरंत पता चल गया था कि इसे दर्शकों तक पहुंचाने की जरूरत है।

    यह एक महिला केंद्रित फिल्म है, जिसका निर्देशन 'बृज मोहन अमर रहे' फेम निखिल भट करेंगे।

    यह अभिनेत्री तारा के लिए पहली एकल प्रमुख फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू हो सकती है। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।

    आगामी फिल्म

    बहुत जल्द 'एक विलेन रिटर्न्स' में दिखेंगी तारा

    तारा हाल में टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' में नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया।

    अब वह मोहित सूरी की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम नजर आएंगे। यह फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    पिछले साल ही उनकी फिल्म 'तड़प' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म के जरिए अहान शेट्टी ने अपना डेब्यू किया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    तारा ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'मरजावां' में नजर आई थीं। उनकी दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में
    तारा सुतारिया

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख के पड़ोसी बनेंगे रणवीर सिंह, 119 करोड़ रुपये में खरीदा अपार्टमेंट शाहरुख खान
    नेपोटिज्म पर बोले 'मिर्जापुर' फेम दिव्येन्दु शर्मा, कहा- इसके अपने फायदे और नुकसान नेपोटिज्म
    राधिका आप्टे के पास नहीं है अपनी शादी की एक भी तस्वीर, जानिए वजह सेलिब्रिटी गॉसिप
    आज के समय में थिएटर में नहीं चल पातीं 'बर्फी' और 'तमाशा'- रणबीर कपूर आलिया भट्ट

    आगामी फिल्में

    शाहरुख और एटली की 'जवान' में शामिल हो सकती हैं दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण
    फिल्म 'शेरदिल' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला बॉलीवुड समाचार
    'शमशेरा' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर बोले- काश फिल्म देखने के लिए पिता जिंदा होते बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'शमशेरा' के ट्रेलर का विश्लेषण: क्या है अच्छाई और क्या कमजोरी? बॉलीवुड समाचार

    तारा सुतारिया

    'एक विलेन 2' में हुई तारा सुतारिया की एंट्री, आदित्य रॉय संग करेंगी रोमांस बॉलीवुड समाचार
    'मसकली' के रीमिक्स वर्जन से खुश नहीं हैं एआर रहमान, बोले- ओरिजिनल गाने का लुत्फ उठाइए बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन में बॉलीवुड सितारों को याद आया पुराना वक्त, शेयर की बचपन की खूबसूरत तस्वीरें दीपिका पादुकोण
    आदित्य रॉय कपूर ने आखिरी मौके पर छोड़ी मोहित सूरी की 'एक विलेन 2', जानिए वजह बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025