Page Loader
'आशिकी 3' में नहीं बनेगी कार्तिक और तारा सुतारिया की जोड़ी, अनुराग बसु ने किया खुलासा
तारा सुतारिया 'आशिकी 3' में नहीं आएंगी नजर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@tarasutaria)

'आशिकी 3' में नहीं बनेगी कार्तिक और तारा सुतारिया की जोड़ी, अनुराग बसु ने किया खुलासा

Oct 24, 2023
02:10 pm

क्या है खबर?

सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' की तीसरी किस्त 'आशिकी 3' पिछले कुछ वक्त से लगातार चर्चा में है। इसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका निभाएंगे। जहां इस फिल्म से अब तक दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ जैसी अभिनेत्रियों का नाम जुड़ चुका है तो वहीं कुछ दिन पहले 'आशिकी 3' में लीड हीरोइन की भूमिका के लिए तारा सुतारिया का नाम सामने आया था। हालांकि, अब फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है।

बयान 

अनुराग ने कही ये बात 

हिंदूस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में अनुराग ने कहा, "नहीं, फिल्म में मुख्य महिला भूमिका निभाने के लिए अभी किसी के भी नाम पर मोहर नहीं लगी है। फिलहाल सब कुछ केवल अटकले हैं।" कुछ समय पहले खबर आई थी कि 'आशिकी 3' में कार्तिक की जोड़ी आकांक्षा शर्मा के साथ बनी हैं, जो एक अभिनेत्री, मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। अनुराग के बयान के मुताबिक इस खबर में भी कोई सच्चाई नहीं है।

आशिकी 

'आशिकी' फ्रैंचाइजी की दोनों फिल्में रहीं सफल 

'आशिकी' 1990 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था, जिसमें राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की जोड़ी दर्शकों से रूबरू हुई थी। इसके बाद 2013 में आई 'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी दर्शकों के बीच आई थी। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। 18 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था।