LOADING...
कान्स में तारा सुतारिया का बजा डंका, 'वुमन इन सिनेमा गाला' में मिला खास सम्मान
तारा सुतारिया ने इस अंदाज में बिखेरा जलवा

कान्स में तारा सुतारिया का बजा डंका, 'वुमन इन सिनेमा गाला' में मिला खास सम्मान

May 15, 2026
07:36 pm

क्या है खबर?

79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में तारा सुतारिया ने पहली बार शिरकत की है। यहां उन्होंने रेड सी फिल्म फाउंडेशन के वुमन इन सिनेमा गाला में हिस्सा लिया, जहां उन्हें सिनेमा जगत में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मान का मकसद दुनियाभर की उन प्रभावशाली महिलाओं को पहचान देना है, जो सिनेमा जगत में कुछ अलग और बेहतरीन कर रही हैं। तारा ने इस सम्मान को पाने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए प्रतिक्रिया दी है।

प्रतिक्रिया

सम्मान पाकर बहुत खास महसूस कर रही हैं अभिनेत्री

उन्होंने सम्मान के प्रति अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं बहुत खुश हूं, बहुत विनम्र महसूस कर रही हूं, और इतनी सम्मानित, कुशल, शक्तिशाली, शानदार, खूबसूरत, बुद्धिमान महिलाओं से भरे इस कमरे में होने से रोमांचित हूं, जो हर तरह से परिपूर्ण हैं। और हमारे बीच के अंतरों, समानताओं और एकरूपता का जश्न मनाना, और वास्तव में एक साथ आने और उन सभी चीजों के इस अनोखे संगम का जश्न मनाना, जो हम सब में समान हैं।"

आभार

"इस सम्मान को साझा करना वास्तव में बहुत अच्छा"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि रेड सी फिल्म फाउंडेशन और कान में मौजूद सभी लोगों ने हमें यहां आमंत्रित किया, और उनके साथ इस सम्मान को साझा करना वास्तव में बहुत अच्छा लग रहा है।" इस अवसर पर, तारा ने विविएन वेस्टवुड द्वारा डिजाइन किया गया कॉर्सेट आइवरी सैटिन गाउन पहना, जिसमें डिजाइनर की सिग्नेचर ड्रेप्ड कॉर्सेट्री और फ्लोइंग सिल्हूट भी शामिल रही। उनकी खूबसूरत तस्वीरों से नजरें हटाना फैंस के लिए भी मुश्किल हो रहा है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तारा सुतारिया का वीडियो

Advertisement