Page Loader
रणबीर-आलिया से पहले आदर जैन और तारा सुतारिया कर सकते हैं शादी

रणबीर-आलिया से पहले आदर जैन और तारा सुतारिया कर सकते हैं शादी

Oct 17, 2020
07:47 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस काफी समय से रणबीर के दूल्हा बनने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच खबर आई है कि रणबीर से पहले उनके कजिन आदर जैन अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। दोनों लंबे वक्त से दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

शादी

फिलहाल रणबीर नहीं है शादी के लिए तैयार- रिपोर्ट

स्पॉटबॉय ने कपूर परिवार के एक सूत्र के मुताबिक रिपोर्ट में बताया, रणबीर फिलहाल शादी के लिए तैयार नहीं है। जबकि उनके भाई आदर जल्द से जल्द तारा से शादी करना चाहते हैं। बीते वर्ष ही उनके भाई अरमान जैन ने गर्लफ्रेंड अनिसा से शादी की है। ऐसे में अब आदर भी अपनी शादी में कोई देरी नहीं करना चाहते। रिपोर्ट्स के अनुसार आदर एक पारिवारिक व्यक्ति हैं और वह जल्द ही तारा के साथ घर बसाना चाहते हैं।

जानकारी

अच्छे दोस्त भी हैं रणबीर और आदर

वैसे, बता दें कि आदर, रणबीर कपूर की बुआ के बेटे हैं। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर, आदर की मां रीमा जैन के सगे भाई थे। ऐसे में रणबीर और आदर एक दूसरे से काफी करीब हैं। दोनों भाई ही नहीं, बहुत अच्छे दोस्त भी हैं।

रिलेशनशिप

कपूर परिवार के हर फंक्शन में मौजूद होती हैं तारा

गौरतलब है कि तारा और आदर अपने रिश्ते की आधिकारिक तौर पुष्टि कर चुके है। दोनों को अक्सर हाथों में हाथ डाले साथ देखा जाता है। इसके अलावा तारा, कपूर परिवार के हर फंक्शन्स में भी शामिल रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने इस रिश्ते को लेकर पिंकविला को बताया था कि अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो यह बहुत प्राइवेट मामला होता है। उनका काम ऐसा है कि कुछ भी छिपा नहीं सकते।

वर्क फ्रंट

आदर जैन कर रहे हैं करियर की शुरुआत

बता दें कि तारा ने बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2019 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से की थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मरजावां' में भी दिखाई दी थी। इन दिनों वह मिलान लुथरिया की 'तड़प' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जबकि आदर जैन अभी अपने करियर की शुरुआत ही कर रहे हैं।