LOADING...
तन्मय भट्ट ने कैसे घटाया 75 किलो वजन? बोले- GLP-1 इंजेक्शन भी नहीं रोक पाए भूख
तन्मय भट्ट ने ट्रोल्स को लताड़ा

तन्मय भट्ट ने कैसे घटाया 75 किलो वजन? बोले- GLP-1 इंजेक्शन भी नहीं रोक पाए भूख

Feb 25, 2026
05:26 pm

क्या है खबर?

मशहूर कॉमेडियन तन्मय भट्ट ने अपने चौंकाने वाले ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है। वजन घटाने वाली दवाओं और इंजेक्शंस के इस्तेमाल के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए तन्मय ने साफ किया कि उनका 75 किलो वजन कम करना किसी शॉर्टकट का नतीजा नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत है। उन्होंने अपना असली राज साझा करते हुए बताया कि बिना किसी इंजेक्शन या जादुई दवा के उन्होंने ये मुकाम कैसे हासिल किया।

खुलासा  

इंजेक्शन भी फेल हुए

AIB के सह-संस्थापक और मशहूर यूट्यूबर तन्मय ने हाल ही में GLP-1 दवाओं के साथ अपना अनुभव साझा किया है। ये दवाएं भूख को कम करने और वजन घटाने में मदद के लिए जानी जाती हैं। तन्मय ने एक्स पर बताया कि उन्होंने इन दवाओं का इस्तेमाल शुरू किया, लेकिन उन पर इनका कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने लिखा कि GLP-1 दवाओं के इस्तेमाल के बावजूद उनकी भूख कतई कम नहीं हुई।

कारण

कमजोर भूख सिग्नल सिस्टम की वजह से दवाएं बेअसर

तन्मय ने बताया कि जब दवाओं से उनकी भूख कम नहीं हुई तो उन्होंने इसकी गहराई से जांच की। उन्हें पता चला कि उनकी जेनेटिक रिपोर्ट में BDNF जीन वेरिएंट है। ये जीन दिमाग को भूख और पेट भरने का अहसास कराने में मदद करता है। तन्मय के शरीर में ये सिस्टम कमजोर है यानी जब उनका पेट भर जाता है, तब भी उनका दिमाग सही समय पर ये सिग्नल नहीं पकड़ पाता कि अब और नहीं खाना चाहिए।

Advertisement

सुझाव

लोगों ने दवाएं छोड़कर प्राकृतिक तरीके से वजन घटाने की सलाह

जब तन्मय ने इन दवाओं के बारे में बताया तो कई लोग उन्हें सलाह देने लगे। कुछ लोगों ने तो उन्हें साफ कह दिया कि दवाएं छोड़ो और प्राकृतिक तरीके से वजन घटाओ। एक ने लिखा, 'मैंने कभी कोई दवा इस्तेमाल नहीं की और ना कभी करूंगा। मैंने पिछले डेढ़ साल में 20 किलो वजन कम किया है। अपने शरीर को कड़ी चुनौतियों से गुजारने से बड़ा और कुछ नहीं है।' तन्मय ने इसी यूजर को करारा जवाब दिया है।

Advertisement

करारा जवाब

GLP-1 नहीं, मेहनत और सही मार्गदर्शन से घटाया वजन

जवाब में तन्मय ने लिखा, 'शांत रहो यार, मैंने एक भी GLP-1 इंजेक्शन को छुए बिना 75 किलो से ज्यादा वजन घटाया है, लेकिन मुझे नई स्वास्थ्य तकनीक पसंद है और मैं GLP-1 दवाओं को सिर्फ इसलिए आजमा रहा हूं ताकि देख सकूं कि मुझे कैसा महसूस होता है। मैं वर्कआउट करता हूं, अच्छा खाता हूं और पिछले 5 साल से लगातार ब्लड टेस्ट करवा रहा हूं। मुझे विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त है, इसलिए कृपया नैतिकता का पाठ न पढ़ाएं।'

ट्विटर पोस्ट

तन्मय भट्ट का जवाब यहां पढ़िए

जानकारी

तन्मय भट्ट कौन हैं?

तन्मय सिर्फ एक कॉमेडियन नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसमैन और कंटेंट क्रिएटर हैं। वो पॉडकास्ट, लाइव स्ट्रीम और रिएक्शन वीडियो के जरिए युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। 665 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तन्मय भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर्स में से एक है।

Advertisement