NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सरोगेसी मामले में जांच समिति ने नयनतारा और विग्नेश को दी क्लीन चिट
    अगली खबर
    सरोगेसी मामले में जांच समिति ने नयनतारा और विग्नेश को दी क्लीन चिट
    सरोगेसी मामले में आया जांच समिति का फैसला (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@wikkiofficial)

    सरोगेसी मामले में जांच समिति ने नयनतारा और विग्नेश को दी क्लीन चिट

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 27, 2022
    01:09 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण भारत के मशहूर कपल नयनतारा और विग्नेश शिवन हाल ही में जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं। जब यह खुशखबरी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की तो बधाइयों के साथ उनपर विवाद भी छिड़ गया।

    नयनतारा और विग्नेश पर आरोप लगा कि उन्होंने सरोगेसी कानून का उल्लंघन किया है। इसके बाद तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने इस सरोगेसी पर जांच भी बैठाई थी।

    अब जांच समिति ने अपना निष्कर्ष बताया है।

    समिति

    कपल ने नहीं किया कानून का उल्लंघन- सिमित

    नयनतारा और विग्नेश की सरोगेसी की जांच के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई थी।

    समिति का कहना है कि कपल ने कानून का उल्लंघन नहीं किया है क्योंकि उन्होंने सरोगेसी की प्रक्रिया सरोगेसी ऐक्ट 2021 के लागू होने के पहले शुरू कर दी थी।

    समिति ने अस्पताल पर दस्तावेज दुरुस्त न रखने का आरोप लगाया है जिसके कारण उलझन और विवाद हुआ। समिति ने अस्पताल से सफाई भी मांगी है।

    रिपोर्ट

    कानूनी रूप से 2016 में शादी कर चुके हैं नयनतारा और विग्नेश

    जांच रिपोर्ट के अनुसार, नयनतारा और विग्नेश ने कानूनी रूप से मार्च 2016 में शादी कर ली थी।

    अपने फैमिली डॉक्टर के परामर्श पर उन्होंने 2020 में सरोगेसी का फैसला लिया था। 2021 में वह एक सरोगेट के संपर्क में आए जिसने इस प्रक्रिया के लिए अपनी हामी भर दी।

    रिपोर्ट्स की मानें तो यह सरोगेट मदर नयनतारा की रिश्तेदार हैं, जो संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहती हैं।

    अक्टूबर में उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

    कानून

    सरोगेसी पर क्या है कानून?

    सरोगेसी रेगुलेशन ऐक्ट (2021) 25 जनवरी, 2022 से लागू हुआ। इसके तहत भारत में कमर्शियल सरोगेसी को प्रतिबंधित कर दिया गया।

    मौजूदा कानून के अनुसार, सरोगेसी का सहारा तभी लिया जा सकता है, जब पांच साल या उससे अधिक समय तक कपल को बच्चा ना हुआ हो।

    कानून में यह भी कहा गया है कि सरोगेट मदर को कपल का करीबी रिश्तेदार होना चाहिए।

    35 से 45 वर्ष की विधवा या तलाकशुदा महिला भी सरोगेसी की मदद ले सकती है।

    रिश्ता

    इस साल जून में पूरी की थीं शादी की रस्में

    सरोगेसी मामले में जांच के दौरान सामने आया कि नयनतारा और विग्नेश कानूनी रूप से 2016 से शादीशुदा हैं।

    इस साल जून में दोनों ने तमिलनाडु के महाबलीपुरम में शादी की रस्में पूरी की थीं।

    10 अक्टूबर को कपल ने शेयर किया था कि वे जुड़वा बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने अपने बच्चों का नाम उइर और उलगम रखा है।

    दोनों की लव-स्टोरी जल्द ही नेटफ्लिक्स पर डॉक्युमेंटरी के रूप में प्रसारित होने वाली है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा जल्द ही बॉलीवुड में भी दस्तक देने जा रही हैं। वह शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल जून में रिलीज होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नयनतारा
    विग्नेश शिवन
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    सेलिब्रिटी गॉसिप

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    नयनतारा

    नयनतारा ने अपना स्किन केयर ब्रांड 'द लिप बाम कंपनी' किया लॉन्च व्यवसाय
    'AK 62' शुरू करने से पहले शादी कर लेंगे विग्नेश शिवन और नयनतारा सेलिब्रिटी गॉसिप
    शाहरुख के साथ बनने जा रही एटली की फिल्म का नाम हुआ फाइनल! बॉलीवुड समाचार
    नयनतारा नहीं, सामंथा को ऑफर हुई थी शाहरुख की 'जवान' सेलिब्रिटी गॉसिप

    विग्नेश शिवन

    नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी नयनतारा विग्नेश की लव स्टोरी पर डॉक्युमेंटरी सेलिब्रिटी गॉसिप
    सरोगेसी को लेकर मुश्किल में फंसे नयनतारा और विग्नेश, राज्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश सरोगेसी
    नयनतारा-विग्नेश ने छह साल पहले कर ली थी शादी, सरोगेसी पर बैठी जांच में खुलासा सरोगेसी

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    अल्लू की 'पुष्पा' ने बनाया नया रिकॉर्ड, 500 करोड़ व्यूज वाली पहली भारतीय एल्बम बनी सोशल मीडिया
    ये हैं इस साल की IMDb पर टॉप रेटिंग वाली 10 भारतीय फिल्में बॉलीवुड समाचार
    'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के साथ दिखेंगे मनोज बाजपेयी मनोज बाजपेयी
    किच्चा सुदीप के निर्देशन की फिल्म में नजर आ सकते हैं सलमान सलमान खान

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    विजय देवरकोंडा से प्रभास तक, इन साउथ सुपरस्टार्स का नहीं चला बॉलीवुड में जादू प्रभास
    'स्टार वार्स' के लिए रणबीर को मिला था ऑफर, ऑडिशन देने से कर दिया था मना रणबीर कपूर
    अक्टूबर में इस तारीख को आलिया-रणबीर बन सकते हैं माता-पिता आलिया भट्ट
    मैंने तय कर लिया है, अब पर्दे पर गाली नहीं दूंगा- पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025