52 की उम्र में भी 'सुपरस्टार' जैसी चुस्ती, कैसे इतना फिट दिखते हैं मुख्यमंत्री थलापति विजय?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय 52 साल के हो गए हैं, लेकिन फिर भी अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखते हैं।
राजनीति में आने से पहले वे एक फिल्म स्टार थे। आज भी वे अपने व्यस्त शेड्यूल से वॉकिंग, रनिंग, साइकिलिंग और वेट ट्रेनिंग के लिए समय निकाल लेते हैं।
विजय के फिटनेस ट्रेनर नरेश कुमार ने एक निजी न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि विजय अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। भले ही विजय अपने काम में व्यस्त हो, लेकिन फिर भी वो अपनी फिटनेस, डाइट, बाल और स्किन को अच्छा रखने के लिए समय निकाल ही लेते हैं। विजय फिटनेस पर सालों से मेहनत कर रहे हैं।
सुबह जल्दी उठते हैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री
विजय अपनी सुबह की शुरुआत जल्दी करते हैं, लगभग 5:30 या 6 बजे।
वे सिर्फ जिम में कड़ी मेहनत करने के बजाय पूरे दिन एक्टिव रहने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। वे ज्यादातर घर का बना साउथ इंडियन खाना खाते हैं। उनके नाश्ते में आमतौर पर दो इडली के साथ अंडे शामिल होते हैं, जिससे उन्हें जरूरी प्रोटीन मिलता है। वे अपनी डाइट में खूब सारी सब्जियां और फल शामिल करते हैं। ज्यादातर दिनों में वे जंक फूड से दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन कभी-कभी मटन बिरयानी या सकराई पोंगल का स्वाद लेना नहीं भूलते।