विजय ने की महिलाओं पर आपत्तिजनक बयानों की कड़ी निंदा, कही ये बड़ी बात
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ती अभद्र और दोहरे अर्थ वाली टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है।
उन्होंने कहा, 'मेरी राजनीतिक जीत में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। मैं महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं करूंगा।'
उन्होंने यह साफ कर दिया कि राजनीतिक मुद्दों पर आलोचना करना अपनी जगह सही है, लेकिन महिलाओं पर व्यक्तिगत हमले करना या उनके बारे में अपमानजनक बातें कहना बिल्कुल गलत है।
उदयनिधि के विवाद के बाद जोसेफ विजय ने दी चेतावनी
विजय का यह बयान ठीक ऐसे समय में आया है जब DMK नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर काफी आलोचना झेलनी पड़ी है।
बता दें कि तृषा, विजय की करीबी दोस्त हैं। किसी का नाम लिए बिना, विजय ने सभी को याद दिलाया कि सार्वजनिक बहसों में मर्यादा बनाए रखना बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि पूरा तमिलनाडु इस बात पर बारीकी से नजर रख रहा है कि नेताओं का व्यवहार कैसा रहता है।