तमिल फिल्मों पर नहीं लगेगी ब्रेक, मंत्री से मुलाकात के बाद टली सितंबर की हड़ताल
मनोरंजन
तमिल फिल्म निर्माता 1 सितंबर से हड़ताल करने की तैयारी में थे। उनकी इस हड़ताल से नई फिल्मों की रिलीज और शूटिंग रुक जाती।
उनकी मुख्य नाराजगी OTT पर फिल्मों को रिलीज करने के लिए तय चार हफ्ते के नियम से थी, लेकिन राज्य के फिल्म प्रौद्योगिकी मंत्री से मिलने के बाद उन्होंने फिलहाल इस हड़ताल को टालने का फैसला किया है।
विधानसभा सत्र के बाद फिल्म उद्योग से बातचीत का सरकार ने किया वादा
सरकार ने भरोसा दिलाया है कि विधानसभा सत्र पूरा होने के बाद निर्माताओं, वितरकों और थिएटर मालिकों के बीच बातचीत करवाई जाएगी।
निर्माताओं को यह भी सलाह दी गई है कि वे इस मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाएं।
इन्हीं आश्वासनों के बाद उन्होंने अपनी प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल टाल दिया है।