LOADING...
साउथ के निर्माता-संगीतकार थक्काली श्रीनिवासन का निधन, लंबे समय से थे बीमार
फिल्मकार थक्काली श्रीनिवासन का लंबी बीमारी से निधन

साउथ के निर्माता-संगीतकार थक्काली श्रीनिवासन का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Mar 11, 2026
02:42 pm

क्या है खबर?

दक्षिण सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माता और संगीतकार थक्काली श्रीनिवासन का निधन हो गया है। उन्हें अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, संगीतकार और पटकथा लेखक जैसी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाना जाता था। 72 वर्षीय श्रीनिवासन लंबे वक्त से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। 10 मार्च, 2026 को बेंगलुरु में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली जिससे सिनेमा जगत में शोक के बादल छा गए। फैंस श्रीनिवासन को याद करते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पुष्टि

थक्काली श्रीनिवासन के निधन की पुष्टि की गई

उद्योग जगत के प्रचारक निकिल मुरुगन द्वारा श्रीनिवासन के निधन की पुष्टि की गई। उन्होंने एक्स पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'यह सूचित करते हुए अत्यंत खेद है कि निर्माता/निर्देशक/संगीतकार थक्काली श्रीनिवासन का बेंगलुरु में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल (11 मार्च) बेंगलुरु में किया जाएगा।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

करियर

थक्काली श्रीनिवासन का फिल्मी सफर

श्रीनिवासन ने अपने करियर का शुभारंभ 1980 के दशक में किया था। निर्माता के रूप में, फिल्म 'इवर्गल वरुंगला थूनगल' (1987) से उन्होंने अपनी शुरुआत की। इसके बाद 'मनसुकुल मथप्पू' (1988), 'नालया मनिथन' (1989), 'अधिसया मनिथन' (1990) और 'जनमा नचथिरम' (1991) समेत कई सफल तमिल फिल्मों का निर्माण किया। उन्होंने हॉलीवुड की लोकप्रिय हॉरर फिल्म 'द ओमेन' (1976) के रीमेक, 'जेन्मा नचथिरम' का निर्देशन भी किया था, और संगीत दिया था। यह फिल्म 30 अगस्त, 1991 को रिलीज हुई थी।

Advertisement

अभिनय

कमल हासन की फिल्म में आए थे नजर

सफल संगीतकार और निर्माता होने के अलावा, श्रीनिवासन ने बतौर अभिनेता भी फिल्म जगत में अपना सहयोग दिया। उन्हें दिग्गज अभिनेता कमल हासन की फिल्म 'सूरा संहारम' (1988) में विलेन की भूमिका में देखा गया था। बाद में, इस फिल्म को तेलुगु भाषा में 'पुलिस डायरी' शीर्षक से डब किया गया था। उनके करियर की आखिरी फिल्म 'अदुथथु' (2011) थी। इसके बाद वह धीरे-धीरे फिल्म जगत से दूर हो गए और आध्यात्मिकता की राह से जुड़ गए थे।

Advertisement