साउथ के जाने-माने अभिनेता और कॉमेडियन बोंडा मणि नहीं रहे, 60 की उम्र में निधन
क्या है खबर?
दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और कॉमेडियन बोंडा मणि अब इस दुनिया में नहीं रहे। 60 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोंडा काफी समय से किडनी से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे।
23 दिसंबर देर रात वह बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एक्टर के निधन से तमिल फिल्म जगत में शोक की लहर है।
रिपोर्ट
2022 से चल रहा था इलाज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोंडा अचानक चेन्नई में अपने घर में बेहोश हो गए। उन्हें आनन-फानन में क्रोमपेट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्यवश उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
बोंडा की दोनों किडनी खराब हो चुकी थी और 2022 से उनका इलाज चल रहा था।
उनकी नाजुक हालत देख मदद के लिए अभिनेता धनुष और विजय सेतुपति भी आगे आए थे। दोनों ने 1-1 लाख रुपये की आर्थिक मदद की थी, इसके बावजूद बोंडा हमारे बीच नहीं रहे।
लोकप्रियता
तमिल सिनेमा में मशहूर थे बोंडा
बोंडा के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के लिए पोझिचलूर स्थित उनके आवास पर रखा गया है।
उनका अंतिम संस्कार 24 दिसंबर को लगभग 5 बजे क्रोमपेट के एक श्मशान में होगा। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।
बोंड तमिल सिनेमा के एक लोकप्रिय हास्य अभिनेता थे। वाडिवेलु के साथ उनकी जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती थी। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई बड़े अभिनेताओं के साथ बहुत-सी तमिल फिल्मों में अभिनय किया।
ट्विटर पोस्ट
अलविदा कह गए बोंडा मणि
Tamil Cinema’s Popular comedian #BondaMani (60) passed away due to ill health.#RIPBondamani pic.twitter.com/J4HxCcCV1S
— Sreedhar Pillai (@sri50) December 24, 2023