
क्या तमन्ना भाटिया ने ब्रेकअप की खबरों के बीच पहना विजय वर्मा का कोट? वीडियो वायरल
क्या है खबर?
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रास्ते अलग-अलग हो चुके हैं। कुछ हफ्ते पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ है। हालांकि, उनके बीच दोस्ती का रिश्ता बरकरार रहेगा। तमन्ना और विजय के ब्रेकअप की खबर ने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया है।
अब विजय से ब्रेकअप की खबरों के बीच तमन्ना का नया वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो पर प्रशंसक तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
वीडियो
विजय ने एक कार्यक्रम में पहना था कोट
दरअसल, तमन्ना बीती रात राशा थडानी की जन्मदिन पार्टी में पहुंचीं, जहां उन्होंने काले रंग की पहनी थी।
इसके साथ उन्होंने एक काले और सफेद रंग का कोट पहना था। लोगों का मानना है कि तमन्ना ने जो कोट पहना है, वो विजय का है।
ऐसा ही कोट विजय ने नवंबर, 2023 में जियो वर्ल्ड प्लाजा के उद्घाटन के समय पहना था।
उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं, जिसमें वह तमन्ना के साथ पोज देते दिखे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
🚨 Do not Miss 🚨
— Dark Masti (@DarkMasti) March 17, 2025
Tamannaah Bhatia gave u the hottest midnight Madness show....
See this now if you slept early#TamannaahBhatia #Tamannaah #TamannaahBhatiahot pic.twitter.com/2kFE4apl8K
प्रतिक्रिया
तमन्ना और उनके घरवालों को थी घर बसाने की जल्दी
वीडियो पर एक प्रशंसक ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'कोट विजय का है।' एक लिखते हैं, 'विजय का कोट पहना तमन्ना ने।' एक ने लिखा, 'कोट तो विजय का ही लग रहा है।'
तमन्ना-विजय के ब्रेकअप की असली वजह शादी बताई जा रही है। दरअसल, तमन्ना पर परिवार की ओर से घर बसाने का दबाव है, वहीं तमन्ना को भी शादी की जल्दी है, लेकिन विजय अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं। इसी कारण उनके बीच दूरियां आ गईं।