NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'खुफिया': तब्बू ने इन किरदारों से भी लूटी वाहवाही, घर बैठे उठा सकते हैं इनका लुत्फ
    'खुफिया': तब्बू ने इन किरदारों से भी लूटी वाहवाही, घर बैठे उठा सकते हैं इनका लुत्फ
    मनोरंजन

    'खुफिया': तब्बू ने इन किरदारों से भी लूटी वाहवाही, घर बैठे उठा सकते हैं इनका लुत्फ

    लेखन नेहा शर्मा
    September 18, 2023 | 07:36 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'खुफिया': तब्बू ने इन किरदारों से भी लूटी वाहवाही, घर बैठे उठा सकते हैं इनका लुत्फ
    तब्बू इन किरदारों से जीत चुकी हैं दिल

    निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'खुफिया' का ट्रेलर आ गया है, जिसका इंतजार दर्शकों को लंबे समय से था। फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसका दारोमदार तब्बू के कंधों पर है, जो अपनी उम्दा अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतती आई हैं। 'खुफिया' में वह जासूस बनी हैं और ट्रेलर देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहा है। आइए जानें तब्बू के उन दमदार किरदारों के बारें में, जिन्होंने उन्हें बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा बनाया।

    मोहिनी

    शुरुआत करते हैं 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'विजयपथ' से, जिसमें तब्बू ने मोहिनी नाम की एक महिला का किरदार निभाया। खास बात यह है कि यह उनकी पहली हिंदी फिल्म थी और इसी से उन्होंने अपनी पहचान बना ली थी। इसके लिए तब्बू को फिल्मफेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया था। पहले यह फिल्म दिव्या भारती कर रही थीं, लेकिन उनकी अचानक हुई मौत के कारण तब्बू को इसका हिस्सा बनाया गया। यह फिल्म ZEE5 पर मौजूद है।

    वीरन

    1996 में आई फिल्म 'माचिस' में तब्बू ने जसवंत सिंह रंधावा (राजेन्द्रनाथ जुत्शी) की बहन वीरन का किरदार निभाया था। जसवंत को गिरफ्तार कर पुलिस उस जुर्म के लिए प्रताड़ित करती है, जो उसने किया ही नहीं होता। अभिनेता चंद्रचूड़ ने फिल्म में तब्बू के पति का किरदार निभाया था। एक बहन और पत्नी के रूप में अपने दमदार प्रदर्शन के लिए तब्बू ने राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया था। अमेजन प्राइम वीडियो पर यह फिल्म देखी जा सकती है।

    मुमताज

    फिल्म 'चांदनी बार' 2001 में रिलीज हुई थी। मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 4 राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए थे। इसमें तब्बू ने मुमताज नाम की एक बार डांसर का किरदार निभाया था और अपनी शानदार अदाकारी के लिए न सिर्फ दर्शकों, बल्कि समीक्षकों से भी खूब वाहवाही लूटी थी। फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। आप यह फिल्म MX प्लेयर पर देख सकते हैं।

    नीना वर्मा

    निर्देशक आर बाल्की की फिल्म 'चीनी कम' में तब्बू ने नीना वर्मा का किरदार निभाया। शुरुआत में भले ही इस फिल्म काे दर्शकों ने नकार दिया, लेकिन बाद में इसे देशभर के दर्शकों से खूब सराहना मिली। फिल्म 64 साल के एक शेफ बुद्धदेव गुप्ता (अमिताभ बच्चन) पर आधारित है, जिसे एक 34 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर नीना से प्यार हो जाता है। इसके लिए तब्बू को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर क्रिटिक पुरस्कार भी मिला। यह फिल्म ZEE पर है।

    गजाला मीर

    विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' में भी तब्बू के काम की जमकर तारीफ हुई। इसमें उनके किरदार का नाम गजाला मीर था। इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक और लेखक विशाल ही थे। फिल्म 1995 में कश्मीर में हुए टकराव पर आधारित है, जिसमें हजारों लोग अपनों से बिछड़ गए। फिल्म ने 5 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 5 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते। तब्बू को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म देखी जा सकती है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    कला के क्षेत्र में योगदान के लिए तब्बू को 2011 में भारत सरकार ने उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया था। तब्बू 2 राष्ट्रीय पुरस्कार, 7 फिल्मफेयर पुरस्कार और साउथ में 2 फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुकी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तब्बू
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: केएल राहुल ने लगाया वनडे करियर का 14वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    जायडस ग्रुप के अध्यक्ष पंकज पटेल के पास है 80 करोड़ का जहाज, जानिए इनकी संपत्ति गुजरात
    सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया पहला वनडे अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत की सभी प्रारूपों में बादशाहत, टेस्ट और टी-20 के बाद वनडे में भी नंबर-1 बना  भारतीय क्रिकेट टीम

    तब्बू

    देखिए कैसे देश के गद्दारों से लड़ेंगी तब्बू, 'खुफिया' का ट्रेलर जारी विशाल भारद्वाज
    तब्बू की 'खुफिया' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, देखिए फिल्म का नया टीजर वामिका गब्बी
    तब्बू ने किया अपनी नई फिल्म 'खुफिया' का ऐलान, वामिका गब्बी भी आएंगी नजर  वामिका गब्बी
    करीना कपूर की 'द क्रू' की रिलीज डेट का ऐलान, जानिए कब आएगी फिल्म एकता कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    करण जौहर की फिल्म 'किल' का जलवा, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में अपने नाम की ये उपलब्धि करण जौहर
    इमरान खान का खुलासा, डर के साथ की थी 'मटरू की बिजली का मंडोला' की शूटिंग  इमरान खान
    'चंदू चैंपियन' की शूटिंग कश्मीर में होगी, जल्द रवाना होंगे कार्तिक आर्यन  कार्तिक आर्यन
    जरीन खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर वकील ने दी सफाई, जानिए पूरा मामला जरीन खान
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023