'टॉक्सिक' से जारी हुआ पहला गाना 'तबाही', यश के साथ दमदार लगीं कियारा आडवाणी
क्या है खबर?
कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' के साथ इस साल धमाल मचाएंगे। निर्देशक गीतू मोहनदास ने इस एक्शन थ्रिलर से अब तक 2 टीजर दर्शकों के साथ साझा किए हैं, जिन्हें मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हासिल हुई हैं। अब निर्माताओं ने फिल्म से पहला गाना 'तबाही' वीडियाे संस्करण के साथ जारी किया है। बता दें, गाने का ऑडियो संस्करण पहले ही जारी हो गया था, क्योंकि उस वक्त फिल्म 19 मार्च को रिलीज होनी थी।
गाना
यश और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया है 'तबाही'
'तबाही' गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है और इसके बोल राज शेखर ने लिखे हैं। इसका संगीत विशाल, बिटुपोन बोरुआ, कंदर्पा कलिता और त्रिहंगकु लहकर ने मिलकर तैयार किया है। गाने को यश और कियारा आडवाणी के ऊपर फिल्माया गया है, जो फिल्म के मुख्य कलाकार हैं। नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। गैंगस्टर एक्शन ड्रामे पर आधारित फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में आएगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
Out beyond ideas of wrongdoing and rightdoing, There is a field. I'll meet you there.
— Yash (@TheNameIsYash) July 8, 2026
– Rumi #Tabaahi Out now…
Kannada - https://t.co/phfIaGrcbk
Hindi - https://t.co/FnvrAhVWCa
Telugu - https://t.co/F5ozc3ahob
Tamil -… pic.twitter.com/GhJ9ewS09s