Page Loader
'तारक मेहता...' की सोनू बनीं दुल्हन, मंगेतर आदित्य दुबे से रचाई शादी; देखिए पहला वीडियो
दुल्हन बनीं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की सोनू (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@jheelmehta_)

'तारक मेहता...' की सोनू बनीं दुल्हन, मंगेतर आदित्य दुबे से रचाई शादी; देखिए पहला वीडियो

Jan 01, 2025
12:28 pm

क्या है खबर?

छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की सोनू उर्फ झील मेहता शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और मंगेतर आदित्य दुबे से शादी रचाई है। आखिरकार अब झील और आदित्य की शादी का पहला वीडियो सामने आ गया है, जिसमें दोनों एक-दूजे को जयमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। सुर्ख लाल जोड़े में झील बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं आदित्य ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी हुई है।

वीडियो

झील को देख भावुक हुए आदित्य

जयमाला समारोह के दौरान झील को देख आदित्य काफी भावुक हो गए। वीडियो में अभिनेत्री को उनके आंसू पोंछते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद झील ने आदित्य की नजर उतारी। इस वीडियो पर प्रशंसक तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'ये पल देखकर मेरे तो रोंगटे खड़े हो रहे हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'झील बहुत प्यार लग रही है।' बते दें झील और आदित्य पिछले 14 साल से एक-दूजे को डेट कर रहे थे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो